- क्रिसमस की तैयारियों में जुटा इसाई समुदाय, सजने लगे घर, सेंटा का बेसब्री से है इंतजार

खूबसूरती के साथ क्रिसमस ट्री सजाये जा रहे हैं। केक के ऑर्डर भी दिए जा चुके हैं। फ्रेंड्स और फैमिली के लिए स्पेशल गिफ्टस एवं ग्रीटिंग कार्डस लेने के लिए मार्केट में चक्कर भी लग रहे हैं। ये सारी तैयारी है क्रिसमस सेलिब्रेशन की। शहर में पूरे जोर-शोर से क्रिसमस की तैयारियां चल रही है।

क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। घरों में इस खास पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही है। बच्चे सांता क्लाज के स्वागत में जुटे हैं तो परिवार की महिलायें साजो समान जुटाने में लगी हैं। वहीं घरों में साफ सफाई के साथ रंग रोगन का कार्य भी किया जा रहा है।

सजावट में जुटी महिलायें

क्रिसमस के अवसर पर महिलाएं अपने घर की रौनक बढ़ाने में जुटी हुई हैं। अंधरापुल की कंचन ल्यूक ने बताया कि घर में रंग रोगन और सफाई ऑल मोस्ट कम्प्लीट हो चुका है। इसके बाद घर की हर छोटी मोटी सजावट चाहे वह दीवार हो या आंगन, हर जगह को सजावटी आइटमों से सजाया जा रहा है।

बन रहे हैं स्वादिष्ट पकवान

क्रिसमस की खुशी पकवानों के बिना अधूरी है इसी क्रम में घरों में टेस्टी डिश बनना शुरू हो गया है। श्वेता डेविड ने अपने पकवानों में गुझिया, मठरी, कुकीज, नमकीन, मीठा डोनल्ड सहित तरह-तरह के पकवानों को शामिल किया है। ये पकवान लगभग सभी के घरों में रोजाना बनाये जा रहे हैं।

स्पेशल मौकों के लिए स्पेशल केक

क्रिसमस का मौका हो और केक ना हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। खास मौके के लिए महीनों की तैयारी के बाद स्पेशल केक बनाए जा रहे हैं। तेलियाबाग चर्च कम्पाउन्ड निवासी नेहा डेविड ने रिच फ्रूट प्लम केक, रिच फ्रूट केक विद आलमंड आईसिंग, रीथ केक विद रॉयल जैसे स्पेशल केक्स कई प्रकार के पुडिंग और कुकीज बनाए हैं। उन्होंने बताया कि इन केक्स को बनाने का तरीका भी बेहद खास है फ्रूट केक बनाने के लिए ब्लैक बेरी, एप्रीकोट, प्लम, आलमंड जैसे फ्रूट को तीन महीने तक लिकर में डूबों कर रखा जाता है ताकि ये मैच्योर हो सके।

बच्चों को है सेंटा का इंतजार

बच्चों के फेरवेट सेंटा का उन्हें बेसबरी से इंतजार रहता है कि कब सेंटा आये और उन्हें गिफ्टस बांटे। विनय सहित सभी बच्चों में क्रिसमस को लेकर बेहद उत्साह हैं। शोर गुल में बच्चे क्रिसमस की तैयारियों में पूरी तरह से जुटे हैं।

अट्रैक्शन के लिए है क्रिसमस ट्री

क्रिसमस पर्व क्रिसमस ट्री के बिना अधूरा है। वरूणापुल की प्रिया अहमद का कहना है कि पॉसिटिव वेब्स को अट्रैक करने के लिए घरों में क्रिसमस ट्री को आकर्षक रूप में डेकोरेट किया जाता है। क्रिसमस ट्री को कई तरह के डेकोरेटिव आइटम्स जैसे स्टार, झालर, बैलून, सेंटा, बेल्स, रेड बैन आदि से सजाया जाता है जो देखने में बेहद सुन्दर है।

Posted By: Inextlive