GORAKHPUR : 'धूम-3' रिलीज हो चुकी है. सिटी के यूथ भी धूम की सवारी कर रहे हैं. मतलब पावर बाइक से है. सिटी के यूथ को अब एवरेज वाली बाइक नहीं पावर बाइक पसंद आ रही है. पिछले एक मंथ में सिटी के बाइक शोरूम्स में हाई स्पीड बाइक्स की सेल के आंकड़े को देखकर तो यही अंदाजा लगाया जा सकता है. पिछले दो महीने के दौरान अब तक सिटी को शोरूम्स से अब तक करीब 200 बाइक्स बिक चुकी हैं. इन बाइक्स की रफ्तार के आगे इनकी कीमत काफी पीछे रह गई है. पावर बाइक्स के लिए यूथ कोई भी कीमत चुकाने को तैयार है. उन्हें चाहिए तो बस स्पीड और पावर.


महंगी और स्पीड बाइक भी मांग अधिकसिटी में सबसे महंगी बाइक होंडा की सीबीआर 250एबीएस है, इसकी कीमत 2.20 लाख है। सिटी में करीब सात लोग ऐसे हैं जिनके पास इस मॉडल की बाइक है। इसके बाद नंबर आता है यामहा की आरटीएस का, जिसकी कीमत 1 लाख 30 हजार है। यह भी यूथ के बीच काफी पापुलर है। दीपावली के बाद से यह बाइक सिटी में 20 से अधिक बिक चुकी है। दूसरे नंबर की महंगी बाइक हीरो की करिजमा है। इस बाइक भी करीब 20 यूनिट बिक चुकी है। हालांकि आंकड़ों पर नजर डालें तो बजाज की पल्सर 150 सीसी ने शतक मार दिया है। इसके बाद यामाहा और हीरो की अन्य महंगी बाइक भी शोरूम मालिकों के चेहरे पर चमक बरकरार रखे हुए हैं।सिटी की सबसे महंगी बाइक


सिटी की सबसे महंगी बाइक आर्य नगर के अभिषेक गुप्ता के पास है। उनकी होंडा की सीबीआरएबीएस मॉडल उनकी चहेती है। इस मॉडल की खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने स्पेशल कांटिनेंट्ल पाटर््स लगाये हैं। इसकी खासियत यह है कि तेज स्पीड में डिस्क ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी का बैलेंस बरकरार रहता है। इसके अलावा अपने खास लुक और डिफरेंट कलर के चलते भी यह यूथ?में काफी पॉपुलर है। सिटी में इस मॉडल की बाइक केवल 5 से 7 लोगों के पास है।नए तकनीक तलाश रहे हैं यूथएक शो रूम मालिक का कहना है कि बाइक के मामले में सिटी के यूथ बहुत ही क्रेजी हो गए हैं। अब यूथ रेसर बाइक खरीदते समय मॉडल पर नहीं बल्कि तकनीक पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। वह पूछते हैं कि इस बाइक में नया ऑप्शन क्या आया है। इस कंपनी की है पावर बाइकहीरो मॉडल        रेट (रुपए में)        बिकीकरिज्मा जेएमआर    114420            15हंक        70070             20सीबीजेड        78000            15इम्पल्स         79420            20एचीवर्स        67230            13बजाज पल्सर150 सीसी    77459            120पल्सर 180 सीसी    80845            नहींपल्सर 200 सीसी    98808            2पल्सर 220 सीसी    94680            5एवेंजर        89635            3यामाहाआरटीएस        1.3 लाख            20फेजर        90            25 एफजेडएस    84            30स्पीड बाइक के प्रति सिटी के यूथ का रूझान बढ़ा है। पिछले साल से दोगुना इस साल स्पीड बाइक बिकी है। अब तो यूथ लेटेस्ट तकनीकी की भी तलाश रहे हैं।

अभय कुमार, सेल्स एग्जिक्यूटिव एमबी मोट्र्सबजाज की पल्सर स्पीड बाइक को सिटी के यूथ बहुत पसंद कर रहे हैं। सिटी में पल्सर की सबसे अधिक मांग है।अवनिंद्र शुक्ला, सुभाष मोट्र्स

Posted By: Inextlive