सुल्तानपुरा में सावन के सोमवार को लेकर गैर समुदाय युवक ने की टिप्पणी

विवाद शांत होने के आधा घंटे बाद जुआरियों में झगड़े के बाद पथराव

आगरा। थाना सदर स्थित सुल्तानपुरा में सावन के पहले सोमवार को लेकर हुए कटाक्ष रविवार की रात दो संप्रदाय युवक भिड़ गए। उनके बीच पथराव से बस्ती में अफरातफरी मच गई। मामला दो संप्रदाय का होने के चलते कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस को देख पथराव करते लोग भाग खड़े हुए। पथराव में महिला और युवक घायल हो गए।

सावन की चल रही है तैयारी

मामले के अनुसार सदर के सुल्तानपुर बाजार में रविवार रात को अल्पसंख्यक संप्रदाय के युवकों ने सावन के पहले सोमवार को लेकर टिप्पणी कर दी। इसका वहां पर मौजूद कुछ युवकों ने विरोध किया। इसे लेकर दोनों संप्रदाय के युवकों में विवाद होने लगा। उनमें मारपीट की नौबत आ गई। बाजार के कुछ लोगों ने बीच में पड़कर मामला शांत करा दोनों पक्ष के युवकों को भेजा दिया। दोनों संप्रदाय के युवक अपने घरों को लौट आए।

जुआरियों के बीच हुआ पथराव

कुछ ही देर बाद बस्ती में जुआरियों के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने मारपीट के बाद पथराव शुरू कर दिया। उधर, दोनों संप्रदाय के लोगों को लगा कि दूसरे पक्ष ने हमला बोल दिया है। वह आमने-सामने आ गए, छतों पर मोर्चा लेकर एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इससे बस्ती में अफरातफरी मच गई।

महिला और युवक हुए घायल

दोनों ओर से लगभग आधा घंटे तक जमकर पथराव हुआ। इस दौरान बाहर दुकान पर सामान लेने गए अपने बेटे को देखने आई राजकुमारी ओर एक युवक अमन घायल हो गया। मौके पर खड़ी कार का शीशा भी टूट गया। लोगों ने पुलिस को संप्रदायों में टकराव की सूचना दी तो पुलिस मौके पर दौड़ पड़ी। तब तक पथराव करते लोग वहां से भाग चुके थे। जानकारी होने पर ¨हदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए।

पुलिस करेगी मामले में मुकदमा

सीओ सदर उदय राज सिंह के मुताबिक आरोपितों का पता लगा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौके पर पुलिस को कोई आरोपी नहीं मिला ह। उनकी तलाश कराई जा रही है।

Posted By: Inextlive