मॉनसून के इंतजार में बैठी रांची ने प्री मॉनसून सीजन में एक दिन में अब तक की सर्वाधिक बारिश रिकार्ड की है. ट्यूजडे को रांची में एक दिन में 23.2 मिमी बारिश रिकार्ड हुई है. पिछले तीन दिनों में प्री मॉनसून में केवल 18.5 मिमी बारिश हुई थी. ट्यूज्डे को हुई बारिश के बाद पिछले चार दिनों में रांची में 41.9 मिमी बारिश रिकार्ड की जा चुकी है.


48 घंटे में आएगा मॉनसूनभारत मौसम विज्ञान के रांची केंद्र के डायरेक्टर जीके मोहंती ने बताया कि रांची में सायक्लोनिक सरकुलेशन की वजह से बारिश हो रही है, पर यह बारिश प्री मानसून बारिश है। उन्होंने बताया कि मानसून की गति अच्छी है और अगले 48 घंटों में यह रांची पहुंच जाएगा। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से रांची के तापमान में और गिरावट आएगी।नार्मल नहीं है दिन का तापमानरांची में सायक्लोनिक सरकुलेशन से बादल भले ही छाए हुए हों, पर अभी भी रांची का दिन का तापमान नार्मल के करीब नहीं पहुंचा है। ट्यूज्डे को रांची का दिन का तापमान 36 डिग्री और रात का 22.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। रांची का दिन का तापमान नार्मल से तीन डिग्री ऊपर है, वहीं रात का तापमान नार्मल से दो डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया।दोनों दिन बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले दो दिनों के लिए रांची के मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसके अनुसार वेडनेसडे और थर्सडे, दोनों दिन रांची में बारिश होगी। दिन का तापमान 32 और रात का 22 डिग्री के आसपास रहेगा।

Posted By: Inextlive