RANCHI: सैटरडे की सुबह सिटी में ऐसा लगा जैसे सूरज ने उगने से मना कर दिया. आसमान में बादल छाए रहे और बादलों के संग हवाओं के प्रवाह ने दिनभर आम आदमी को ठिठुरने को विवश कर दिया. ठंड का असर इतना तेज था कि लोग स्वेटर और जैकेट पहनकर भी सिहरन महसूस कर रहे थे. दिनभर सूरज न निकलने से लोगों को ठंड अन्य दिनों से ज्यादा महसूस हुई.

 

 

साइक्लोनक का असर 

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम विज्ञानी एई कुजूर ने बताया कि पूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में सायक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से रांची और उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं और झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई है। आसमान में सूरज न निकलने और बादल छाए रहने से 24 घंटे में दिन के टेंप्रेचर में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। सैटरडे को सिटी का दिन का तापमान 19 डिग्री रिकॉर्ड किया जो नार्मल से चार डिग्री नीचे है। वहीं फ्राइडे को यह 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रात के टेंप्रेचर में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फ्राइडे को यह 9.3 डिग्री था, जो सैटरडे को 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

 

Posted By: Inextlive