श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने रबी अभियान सह बीज वाहन विकास रथों को रवाना किया। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के पास हुए आयोजन में कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार मौजूद थे। हर जिले में दो-दो रथ भेजे गए हैं। ग्राम पंचायतों तक ये रथ जाएंगे। वहीं 24 से 31 अक्टूबर तक प्रखंड स्तर पर भी प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

विभागीय योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

इन रथों के माध्यम से रबी मौसम में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं और विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी किसानों को दी जाएगी। प्रखंड मुख्यालय में किसानों को विभिन्न फसलों की खेती-बारी का तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रखंड परिसर में आयोजित शिविर में योजनाओं के लिए चयनित किसानों को खाद, बीज व कीटनाशी आदि उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त गेहूं, मक्का व सब्जी आदि के बीज व अन्य उपादान शिविर में चयनित किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। रबी मौसम 2018-19 में 43.75 लाख हेक्टेयर में 145.55 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। मक्का के लिए पांच लाख हेक्टेयर में खेती के लिए 40 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य है।

Posted By: Inextlive