- दो संप्रदायों में मस्जिद में आग लगाने को लेकर हुआ बवाल

- पुलिस ने किया लाठीचार्ज, नहीं थमा हंगामा

Meerut : लिसाड़ी गांव में दो पक्षों का हंगामा अभी थमा ही था कि लालकुर्ती में दो संप्रदायों के बीच बवाल हो गया। इस बार धार्मिक स्थल को आग लगाने को हंगामा भड़का। पुलिस को मौके पर लाठी चार्ज करनी पड़ी। थोड़ा शांत होने के बाद एक फिर से बलवाई आमने सामने आ गए। दोनों ही पक्ष अपने-अपने धार्मिक नारे लगा रहे थे। खबर लिखे जाने हंगामा शांत नहीं हुआ था। पुलिस मौके पर दोनों पक्षों को शांत कराने में लगी हुई थी।

ऐसे बढ़ा विवाद

लालकुर्ती के जामुन मोहल्ले में बांस वाली मस्जिद है। उसके करीब मोहल्ले के फईम और अज्जू खड़े हुए बातें कर रहे थे। थोड़ी दूरी पर वाल्मीकि बस्ती का निवासी पिंटू उर्फ बंटी सिगरेट पी रहा था। दोनों ने उसे सिगरेट पीने से मना किया। पिंटू ने सिगरेट और माचिस की जली हुई तिल्ली कान में लगा दी। दोनों ने विरोध किया तो पिंटू ने उनके कुर्ते को जला दिया।

कर दी पिटाई

इतना सुनते ही फईम और अज्जू दोनों तैश में आ गए। दोनों ने मिलकर पिंटू की पिटाई शुरू कर दी। किसी तरह से वहां से छूटकर अपने बस्ती में वापस आया और अपने लोगों को बताया। पिंटू पक्ष के लोगों ने फईम और अज्जू को खूब मारा। नमाज पढ़ने को आ रहे लोगों ने दोनों को पिटते हुए देखा को उनकी ओर दौड़ पड़े। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए।

लगाए नारे

दोनों पक्षों ने अपने-अपने धर्मो के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरे क्षेत्र में तनाव फैल गया। दोनों संप्रदायों के सैंकड़ों लोगों ने एक दूसरे को भला बुरा कहना शुरू कर दिया। काफी देर तक नारे लगाते रहे। इतनी देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया। अपने-अपने घर जाने को कहा। इसके बाद भी लोग नहीं माने और नारेबाजी करते रहे। जिसके बाद मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। भीड़ तितर बितर हो गई। मामला थोड़ी देर के लिए शांत हो गया।

एक दूसरे पर किया पथराव

थोड़ी ही देर के बाद दोनों संप्रदाय एक बार फिर से आमने सामने आ गए। दोनों ने एक दूसरे पथराव करना शुरू कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद दोबारा से लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। बावजूद इसके दोनों ओर से पथराव जारी रहा। पुलिस के लाठीचार्ज के सामने दोनों संप्रदाय के लोग ज्यादा देर न टिक सके। अपने-अपने घरों की ओर दौड़ गए।

तनावपूर्ण शांति

खबर लिखे जाने तक इलाके में तनावपूर्ण शांति फैली हुई है। लालकुर्ती के चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। अधिकारियों की मानें तो इबादत के मुबारक महीने में जिन लोगों ने शांति को भंग करने का प्रयास किया है उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वो किसी भी धर्म का हो। वहीं मामला थोड़ा शांत होने के बाद मौके पर डीएम और एसएसपी ने पूरे इलाके का जायजा भी लिया। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से डीएम और एसएसपी पब्लिक से शांति कायम करने की अपील कर रहे हैं। जहां एक ओर रमजान शुरू हो गए हैं। वहीं क्0 से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रही है। ऐसे इस तरह के बवाल खड़े होने से पुलिस की सिरदर्दी और भी ज्यादा बढ़ गई है।

Posted By: Inextlive