- मंडे को पहला कार्यक्रम धर्म और राष्ट्र को जोड़ने पर रहा केंद्रित

DEHRADUN: उत्तराखंड के सैनिकों के समर्पित कम्युनिटी रेडियो (91.2 मेगाहट्ज) से शौर्य गाथाओं का आगाज शुरू हो गया है। मंडे को पहला कार्यक्रम धर्म और राष्ट्र को जोड़ने पर केंद्रित रहा। संडे को इस कम्युनिटी रेडियो का शुभारंभ सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था।

रेडियो से युवाओं को जोड़ेंगे

देश के पहले सैन्य केंद्रित कार्यक्रम में पद्मश्री बसंती बिष्ट ने कहा कि धर्म और राष्ट्र को जोड़कर ही देश की सुरक्षा को पुख्ता बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य तरुण विजय ने बताया कि उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का साक्षात्कार भी किया गया है। जिसमें उन्होंने अपनी जीवन यात्रा और वीरता व सांस्कृतिक विविधता से भरे उत्तराखंड के इतिहास पर अपने विचार रखे हैं। जल्द इस साक्षात्कार का प्रसारण रेडियो पर किया जाएगा। तरुण विजय ने यह भी बताया कि रेडियो से युवाओं को जोड़ा जाएगा। ताकि उन्होंने उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास के बारे में परिष्कृत जानकारी दी जा सके। रेडियो के मानद सलाहकार व मुख्य संपादक की भूमिका आकाशवाणी के पूर्व निदेशक विभूति भूषण भट्ट निभा रहे हैं।

Posted By: Inextlive