देश में अगले 24 घंटों में शीत मानसून के दस्तक देने की संभावना है। इस दौरान तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है। आइए जानें आज देश में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज...

कानपुर। मौसम विभाग के मुताबिक आगले 24 घंटों में देश में काफी तेजी मौसम का बदलाव देखने को मिलेगा। एक ओर जहां पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी होती जा रही है वहीं दूसरी ओर उत्तर-पूर्व की ओर से शीत मानसून के आने की संभावना है। शीत मानसून की वजह से हवाएं ठंडी चलेंगी और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
तूफान से प्रभावित हो सकता दक्षिण प्रायद्वीपीय का ये इलाका
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक थाईलैंड और उसके आसपास लो प्रेशर बना हुआ है, जिससे चक्रवात आने की आशंका है। इसकी दिशा दक्षिण-पश्चिम है। इसकी वजह से अगले 48 घंटों में भारत में भी तूफान आ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इससे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का उत्तरी अंडमान सागर और पड़ोसी इलाके प्रभावित हो सकते हैं।
इन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका व चलेंगी ठंडी हवाएं
वहीं आज दक्षिण भारत के प्रायद्वीपीय इलाके भारी बारिश से सराबोर रहेंगे। इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी व अंडमान निकाेबार के कई अलग-अलग स्थानों में बारिश की संभावना है। वहीं तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी और केरल में कुछ इलाकों में तूफानी हवाएं चलेगी। कुछ इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के धूल भरी आंधी चलेगी।

एक दिन पहले देश में बारिश के साथ ऐसा रहा तापमान का हाल

कल भी केरल, उत्तर व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, जम्मू एवं कश्मीर, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कई जगहों पर बारिश हुई। वहीं कल अधिकतम तापमान 39.4°C के साथ गुजरात का भुज देश का सबसे गर्म इलाका रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.8° संग पंजाब का लुधियाना सबसे ठंडा रहा।

मौसम : शीत मानसून से बढ़ेगी ठंड, आज भी बारिश से भीगेंगे ये इलाके

मौसम : कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान की आशंका, जानें दशहरे पर मौसम का हाल

 

Posted By: Shweta Mishra