-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दो अगस्त को मिशन 2017 का करेंगी आगाज

-सिटी में रोड शो कर पीएम के वादे की हकीकत करेंगी बयां, प्रियंका भी भरेंगी जोश

VARANASI

पीएम नरेंद्र मोदी को कांग्रेस ने उनके ही संसदीय क्षेत्र में घेरने का प्लैन बना लिया है। इसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी दो अगस्त को बनारस पहुंच रही हैं। कांग्रेस को अचानक पूर्वाचल की याद नहीं आई है, बल्कि पार्टी की स्ट्रेटजी का यह हिस्सा है। यूं कहें तो कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से मिशन ख्0क्7 की शुरुआत करेगी। यहां पहले दो अगस्त को सोनिया गांधी का रोड शो और दो हफ्ते बाद प्रियंका का दौरा होगा। इसके साथ ही यूपी के अन्य डिस्ट्रिक्ट में पार्टी में जोश भरने का सिलसिला स्टार्ट हो जाएगा। जहां एक ओर रोड शो के थ्रू केंद्रीय योजनाओं की हकीकत बताने के बहाने पीएम मोदी को घेरने की कोशिश होगी तो वहीं प्रियंका पार्टी में जान फूंकने उतरेंगी।

ताकि बन सके पैठ

पूर्वाचल में लगातार घटते जनाधार को वापस लाने के लिए कांग्रेस फिर से जुट गयी है। रणनीतिकार पीके सहित पार्टी के कर्णधारों की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने कदम बढ़ा दिया है। प्रदेश में नयी टीम बनाने के साथ ही अब पूरा ध्यान राजनीति के गढ़ पूर्वी उत्तर प्रदेश में पैठ बनाने पर है। इसके लिए आमजन से सीधे जुड़ने के फार्मूले पर काम शुरू हो गया है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी खुद फार्मूले को साधने के लिए मैदान में उतर रही हैं। इसके बाद गंगा जमुनी तहजीब का दुनियाभर में संदेश देने वाले इस शहर में कांग्रेस के मैसेज को पब्लिक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बड़े नेताओं सहित कर्णधारों पर होगी।

याद दिलाएंगी वादा

बनारस आ रही सोनिया गांधी भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली सारनाथ से अपना रोड शो स्टार्ट कर सिटी के अन्य एरिया में पहुंचेंगी। रोड शो के थ्रू क्योटो, गंगा, बनारस में एम्स सहित किसानों व यूथ के मुद्दों को उठाया जाएगा। बदहाल बनारस की हकीकत देश-दुनिया के सामने लाई जाएगी। इस दौरान वो पार्टी में भी जोश भरने की कोशिश करेंगी। रोड शो में उनकेसाथ प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर, सीएम कैंडीडेट शीला दीक्षित मौजूद रहेंगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक सोनिया गांधी के रोड शो में ऐतिहासिक भीड़ जुटाने की तैयारी है।

बाक्स-

मीटिंग में बनी रणनीति

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बनारस आगमन के प्रोग्राम की तैयारियों के लिए शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। पार्टी कार्यालय इंग्लिशियालाइन में जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा की अध्यक्षता में दो अगस्त को होने वाले रोड शो पर मंथन किया गया। मीटिंग में राजेशपति त्रिपाठी, एमएलए अजय राय, सतीश चौबे, बैजनाथ सिंह, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, बिरेंद्र कपूर, शैलेंद्र किशोर पांडेय, विजय शंकर मेहता, मकसूद खान, शैलेंद्र सिंह, डॉ। संजय सिंह सहित अन्य प्रेजेंट रहे। वहीं रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मीटिंग होगी।

Posted By: Inextlive