कांग्रेस पार्टी ने दो साल के बाद एक बार फिर इफ्तार आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गर्इ है।

राष्ट्रपति भवन में नहीं होगा इफ्तार का आयोजन
नई दिल्ली (पीटाआई)। हाल ही में देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में इफ्तार आयोजन नहीं करने का फैसला लिया है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने दो साल के बाद एक बार फिर इफ्तार आयोजित करने का फैसला लिया है। इसकी जिम्मेदारी कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा को सौंपी गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रमुख नदीम जावेद ने कहा इफ्तार 13 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में आयोजित होगा।इसमें सभी धर्मों  के लोगों के साथ ही राजनेताओं को भी आमंत्रित किया जाना है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस यह इफ्तार 2019 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए आयोजित कर रही है।पिछले दो वर्षो में कांग्रेस इफ्तार का आयोजन नहीं किया है।
इफ्तार आयोजन खर्च को लेकर विवादों में घिरा रहा
आखिरी बार 2015 में कांग्रेस ने इफ्तार का आयोजन किया था। इसकी मेजबानी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की थी। बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव का इफ्तार आयोजन खर्च को लेकर विवादों में घिरा रहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इफ्तार का आयोजन किया, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इससे दूरी बनाए रखी। 2016 से पहले  कांग्रेस इफ्तार को दूसरी तरह से होस्ट करती थी। जब पार्टी सत्ता में थी, तब तत्कालीन प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह इस कार्यक्रम को व्यवस्थित करते थे।
आठवीं पास हैं कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री, विरोध पर CM कुमारस्वामी ने दिया अपना उदाहरण

बॉलपॉइंट पेन डे : तो इस वजह से एक पत्रकार ने किया था बॉलपॉइंट पेन का अविष्कार

 

 

Posted By: Shweta Mishra