आरओ-एआरओ में आया सवाल, पड़ोसी देशों से मिलने वाली चुनौतियों और समाधान पर विचार करें

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: इन दिनो देश में पुलवामा की घटना को लेकर उबाल है। हर ओर लोगों का आक्रोश देखा जा रहा है। साथ ही देश की सुरक्षा के लिए चिंतित लोग और विशेषज्ञों के बीच यह सवाल प्रमुखता से उठ रहा है कि आखिर काश्मीर की समस्या का समाधान क्या है? ऐसे में काश्मीर से ही रिलेटेड सवाल यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में भी पूछा गया। आयोग ने समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी सामान्य चयन परीक्षा तथा समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी विशेष चयन बैकलॉग मुख्य परीक्षा 2017 का आयोजन दूसरे दिन सोमवार को किया।

 

120 अंक के थे पूरे सवाल

इसमें हिन्दी निबंध के प्रश्न पत्र में 120 अंकों के सवाल पूछे गए। समयावधि तीन घंटे सुबह 09 से 12 बजे के बीच थी। इसमें प्रत्येक निबंध 600 शब्दों में लिखने के लिए परीक्षार्थियों से कहा गया। निबंध के महत्वपूर्ण विषय में पूछा गया कि राष्ट्रीय एकता की दृष्टि से काश्मीर की समस्या पर विचार करें। यह भी लिखने के लिए कहा गया कि भारत की मौलिक एकता क्या है? उदाहरण सहित विवेचना कीजिए। सामाजिक एकता की दृष्टि से आर्थिक असमानता असहयोगी चिंता धारा का निर्वहन करने लगता है इसपर विचार कीजिए।

 

पड़ोसी देश की चुनौतियां बताएं

प्रश्न पत्र में निबंध के टॉपिक के रुप में नक्सलवाद और भारतीय बुद्धिजिवियों के अन्त: सम्बधों पर प्रकाश डालने को कहा गया। इसके साथ ही भारतीय एकता को ध्यान में रखते हुए पड़ोसी देशों से मिलने वाली चुनौतियों और समाधान पर विचार करने को कहा गया। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि दूसरे दिन इस परीक्षा का आयोजन लखनऊ के 27 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया। 10,558 परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए।

Posted By: Inextlive