-बिजली के छह लाख कंज्यूमर्स को मिलेगी बड़ी राहत

-जनपद के 12 ब्लॉकों पर खोले जा रहे बिजली सेवा केंद्र

-समस्याएं सुनेंगे कर्मचारी, एक सितंबर को शुभारंभ

Meerut । लोकल फॉल्ट, बिजली का बढ़ा हुआ बिल और मीटर गड़बड़ी जैसी समस्याओं को लेकर बिजली दफ्तरों के चक्कर काटने वाले लोगों के लिए अब पावर कारपोरेशन बिजली सेवा केंद्रों की स्थापना करने जा रहा है। ब्लॉक स्तर पर खुलने वाले इन केंद्रों पर बिजली स्तर की बिजली संबंधी सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

नहीं लगाएंगे चक्कर

दरअसल, लोकल स्तर पर होनी वाली बिजली समस्याओं के लिए कंज्यूमर्स को विभागीय अफसरों और दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। ऐसे में महीनों तक भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाता था। पावर कारपोरेशन ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए लोकल स्तर पर बिजली सेवा केंद्रों की स्थापना की है। ब्लॉक स्तर पर प्रत्येक बिजली घर में ही इस सुविधा केंद्र की स्थापना की गई है। प्रत्येक केंद्र पर जहां जेई स्तर के कर्मचारी को कमान सौंपी गई है, वहीं सहायक के रूप में चार कर्मचारियों का एक स्टाफ भी लगाया गया है। यहीं नहीं इसके लिए पब्लिक में संबंधित सुविधा केंद्र का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।

मेरठ में 12 सेवा केंद्र

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की ओर से जनपद के 12 ब्लॉकों में विद्युत सुविधा केंद्र खोले गए हैं। पब्लिक में इन केंद्र और नोडल अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं। वहीं पश्चिमांचल के 14 जनपदों के 110 ब्लॉकों में भी विद्युत सुविधा केंद्र खोलने की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं।

बॉक्स

ब्लॉक नोडल कर्मचारी सब स्टेशन सेवा केंद्र (मो। नंबर)

माछरा अर्जुन किठौर 9412756061

मेरठ संदीप कुमार मोहिउद्दीनपुर 9412749531

रजपुरा देवेन्द्र कुमार सिसौली 9412740542

खरखौदा संजय खरखौदा 9412749291

हस्तिनापुर रवीन्द्र हस्तिनापुर 9412747403

मवाना जितेन्द्र मवाना 9412749227

परीक्षितगढ़ प्रवेश कुमार परीक्षितगढ़ 9412749152

दौराला कवितेन्द्र दौराला 9412749541

सरधना राजकुमार सरधना 9412749545

सरूरपुर अमित कुशवाहा सरूरपुर 9412749572

जानीखुर्द अमित कुमार जानी खुर्द 9412749548

रोहटा मानवेन्द्र रोहटा 9412749575

एक सितंबर से शुभांरभ

पीवीवीएनएल के अनुसार एक सिंतबर से मेरठ समेत पश्चिमांचल के सभी विद्युत सेवा केंद्रों का शुभारंभ कर दिया जाएगा। कंपनी के एमडी अभिषेक प्रकाश सिंह के निर्देश पर आधे से अधिक जनपदों में इसकी समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। यहां तक कि सेवा केंद्रों पर जन सुनवाई करने वाले कर्मचारियों की तैनाती संबंधित भी सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

24 घंटे में सॉल्व होगी प्रॉब्लम

अधीक्षण अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि विद्युत सेवा केंद्र पर सभी शिकायतों का जहां रिकॉर्ड रखा जाएगा। वहीं छोटी शिकायतों को 24 घंटे और बडे़ मामलों को 48 घंटे के भीतर निपटाया जाएगा। वहीं दूसरी एक्सईएन स्तर का एक अधिकारी सभी समस्याओं का वीकली रिकॉर्ड चेक कर उनके निस्तारण का स्टेटस जानेंगा।

कुल कंज्यूमर्स

5 लाख 96 हजार 560

शहरी कंज्यूमर्स

2 लाख 80 हजार 278

ग्रामीण कंज्यूमर्स

3 लाख 16 हजार 282

सभी ब्लॉकों में विद्युत सेवा केंद्रों को खोल दिया गया है। एक सितंबर को इनका शुभांरभ कर दिया जाएगा। केंद्रों पर बिजली की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाएगा।

वीएन सिंह, अधीक्षण अभियंता मेरठ

Posted By: Inextlive