मसूरी के होटल में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या
- पंखे के फंदे से लटके मिले दोनों के शव
- परिजनों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई DEHRADUN: मसूरी के एक होटल में एक शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और शवों को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। शव को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखे गये है।पंजाब से मसूरी आये थेपुलिस ने बताया कि सुबह 11 बजे होटल शिवा पैलेस ने सूचना दी कि होटल के एक कमरे में एक जोड़ा बुधवार शाम से रुका हुआ है। सुबह से कमरे में कोई हलचल नहीं है। कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो दोनों की बॉडी पंखे से लटकी हुई थी। शवों को पंखे से उतारकर कब्जे में लिया गया। मृतक के पास से मिली आईडी से पता चला कि वह पंजाब के रहने वाला है। उसके आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। अभी परिजन दून नहीं पहुंचे थे।
दोनों थे शादीशुदापरिजनों से पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक दोनों शादीशुदा थे। युवक की शादी को करीब दस साल हो गए हैं और दो बेटे भी हैं। युवती की शादी एक साल पहले हुई थी। उसका कोई बच्चा नहीं है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग थे। 31 अगस्त को वे ट्रेन से हरिद्वार आए थे।
आर्थिक रूप से थे कमजोर पुलिस ने बताया कि युवक व युवती आर्थिक रूप से भी कमजोर थे। 500 रुपए में होटल का रूम लिया था। जिसका पेमेंट किया गया था, लेकिन खाने का पेमेंट नहीं किया था। युवक के पास से वोटर आईडी व करीब डेढ सौ रुपए बरामद हुए,मृतकों की पहचान आईडी के आधार पर युवक की पहचान अंग्रेज सिंह पुत्र सुरजीत सिंह और युवती की पहचान रानू पुत्री सुखदेव सिंह पंजाब के रूप में हुई है।होटल के कमरे में प्रेमी जोड़े के शव मिले। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। परिजनों को सूचना दे दी है। शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।भावना कैंथोला, प्रभारी, थाना मसूरी