काले और जहरीले बिच्छुओं को दूर से ही देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है लेकिन दुनिया में कुछ लोग ऐसे हैं जो बिच्छुओं के साथ ऐसे खेलते हैं जैसे वो उनके दोस्‍त हों। हॉलीवुड मूवी ‘ममी- द स्‍कॉर्पियन किंग’ में बिच्छुओं के राजा को लोग देख चुके हैं पर अब मिलिए बिच्छुओं की रानी से जिसने अपने खतरनाक खेल से तमाम डरावने वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बना डाले हैं।

इनके चेहरे और हाथ-पैर पर तफरी करते हैं बिच्छू
थाईलैंड की रहने वाली कंचना कैथ्यू अपने देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में स्कॉर्पियन क्वीन के नाम से फेमस हो गई हैं। रिसेंटली थाईलैंड के पटाया में ‘Believe it or Not’ म्यूजियम में उन्होंने अपने शरीर और चेहरे पर बिच्छुओं को चलवाकर अनोखा और डरावना वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। कंचना के शरीर पर ढेरों बिच्छू घूम रहे थे और वो बिना डर और घबराहट के बड़े आराम से उन्हें महसूस कर रही थी। देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देने वाली कंचना ने अपने इस खतरनाक एक्ट से दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस दौरान बिच्छू इस लड़की के चेहरे के अलावा उसके मुंह के भीतर तक घूमते फिरते रहे, लेकिन कंचना के चेहरे पर शिकन तक न आई।

'रैंप' से रेड कारपेट तक! जानिए दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की के पीछे की कहानी

 

दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड: हजारों बिच्छुओं के साथ बंद रही बक्से में
कंचना और बिच्छुओं की दोस्ती काफी पुरानी है। कंचना से कुछ समय पहले इससे भी ज्यादा खतरनाक और डरावना वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। अपने रिकॉर्ड के लिए कंचना ने 12 स्क्वायर मीटर के कांच के बॉक्स में 5 हजार जिंदा जहरीले बिच्छुओं के साथ 33 दिन बिताए थे। बिच्छुओं के साथ 33 दिन, जी हां, सुनने में यह बात जितनी खतरनाक लगती है, देखने में उससे भी ज्यादा डरावनी है। इस बॉक्स में कंचना के साथ कैद बिच्छुओं में 2000 प्रजातियों के बिच्छू थे। जिनमें से कई इतने जहरीले थे, जिनके काटने से इंसान की मौत भी हो सकती है।

 

प्रेमी करना चाहता था सुसाइड, हिम्मत बढ़ाकर मुश्किल में फँसी गर्लफ्रेंड

पांच हज़ार साल पुराने मर्डर केस की पुलिस जाँच अब


Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra