झूंसी में हुए डबल मर्डर में पुलिस ने आकाश को किया गिरफ्तार, बतायी मर्डर की वजह

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: झूंसी नगर पंचायत के वार्ड 15 में सोमवार की रात हुए डबल मर्डर में वांटेड आकाश निषाद पुत्र नन्हें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अंदावा तिराहे के पास से उसे गिरफ्तार किया। आरोपित ने घटना की वजह बताई और अपना गुनाह कबूल किया है। अन्य आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। इस सिलसिले में एसपी गंगापार सुनील सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को मीडिया के सामने पेश किया।

पिटायी का बदला खून से लिया

पुलिस के अनुसार आकाश ने बताया है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले में प्रोग्राम के दौरान डीजे लगाया गया था। इस पर डांस करने को लेकर उसका वासु और रवि से विवाद हुआ था। तब वे लोग भारी पड़ गये और उसे पीट दिया था। इस घटना से दोनों पक्षों में दरार पड़ी। घटना वाले दिन आकाश पान की दुकान पर सिगरेट लेने गया तो रवि व वासु से उसका सामना हो गया। यहां दोनों में कहासुनी हुई। उसका कहना है कि इस पर रवि ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। संयोग से वह बच गया। उसने इसकी जानकारी आकाश, नन्हें, विष्णु समेत अन्य लोगों को दी तो उन्होंने रवि-वासू के घर पर हमला कर दिया। बम फोड़े और रवि व वासु की पीट पीट कर हत्या कर दी। इसके बाद पेट्रोल डालकर बॉडी को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मौके से दो बाइक बरामद हुई थी। जिसमें एक रवि की और दूसरी नन्हें थी।

हत्या के बाद सब हो गये अलग

आकाश ने बताया कि हत्याकांड के बाद सभी अलग अलग हो गए और कछार में जाकर छुप गया। वह शहर की तरफ भागने की फिराक में था तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अन्य नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

सुनील सिंह

एसपी, गंगापार

Posted By: Inextlive