RANCHI : राजधानी के कचहरी चौक के पास ब्रह्मपुत्रा मेटैलिक कंपनी के स्टाफ से दिन-दहाड़े ब् अपराधियों ने ख्.भ् लाख लूट लिए। घटना दोपहर के साढ़े तीन बजे की है। चुनाव खत्म होते ही रांची में अपराधी एक्टिव हो गए है। सिटी में लूट और हत्या की घटनाएं बढ़ गई है। कंपनी के मालिक अर्श साहू ने बताया कि एसबीआई अपर बाजार में उनकी कंपनी का करेंट अकाउंट है। कंपनी का स्टाफ पेमेंट के लिए एसबीआई कैश निकालने गया था। वहां से साढ़े तीन बजे जब वह कैश लेकर कचहरी चौक की ओर आ रहा था तो दो लोगों ने पान खाकर उस पर थूक दिया। स्टाफ की इस दौरान थूंकने वालों से बकझक हो गई। इस दौरान चार लोग बाईक पर वहां पहुंचे और बकझक का फायदा उठाकर स्टाफ से बैग छीनकर चलते बने। बैग में कंपनी के ख्.भ् लाख रुपए, चेकबुक और स्टाफ का मोबाइल भी था। घटना की जानकारी कोतवाली थाने को दे दी गई है। खबर लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया जा सका है।

गोला में है कंपनी का प्लांट

कंपनी के मालिक ने बताया कि रामगढ़ के गोला में कपनी का कलर प्लांट है। जिसका नाम ब्रह्मपुत्रा मेटैलिक है। एसबीआई की अपर बाजार शाखा, रांची में कंपनी का करेंट अकाउंट है और सभी लेनदेन रांची से किए जाते है। लोगों को पेमेंट करने के लिए कंपनी का स्टाफ कैश निकालने गया था।

थापा गैंग के शक्ति सिंह की हत्या

हरमू के पावर हाउस के निकट एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची अरगोड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में कर रिम्स भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मारा गया व्यक्ति शक्ति सिंह थापा गैंग का मेंबर था। वह बाजरा टोली हेहल का रहने वाला था।

थापा गैंग का कर रहा था संचालन

थापा गैंग के मुखिया संदीप थापा के जेल जाने के बाद शक्ति ही गैंग का संचालन कर रहा था। इस गैंग ने काफी दिनों से रांची में आतंक मचा रखा था।

गैंगवार की आशंका

पुलिस ने आशंका जताई है कि थापा गैंग और बिट्टू मिश्रा गैंग में पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है। इस हत्या के पीछे बिट्टू मिश्रा गैंग का हाथ होने की संभावना है। पुलिस दोनों गैंग के सदस्यों की तलाश कर रही है। इसके बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।

Posted By: Inextlive