PATNA : अपराधियों की चुनौती से जूझ रही पटना पुलिस को थानेदारों ताश के पत्तों की तरह फेटने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। पटना एसएसपी ने कई बार बदलाव किया लेकिन इसके बाद भी पुलिस टीम अपेक्षा पर खरी नहीं उतर पाई है। घटनाएं ताबड़तोड़ हो रही है और पुलिस हाथ मलती रह जा रही है। बिहार के पुलिस के अफसर जनता में पुलिस का विश्वास कायम करने में लगे हैं और घटनाएं उसे तोड़ रही हैं।

खूब जारी हुई लिस्ट

22 दिसंबर को पटना में 32 थानेदारों को तबादला किया गया।

21 फरवरी पटना पुलिस के 13 थानेदारों का तबादला।

15 दिन पूर्व भी थानेदारों का हुआ था तबादला

1 लिस्ट ग्रामीण क्षेत्र के एसओ को हटाया गया था यह

2 दूसरी लिस्ट में शहर के थानेदारों को हटाया गया था।

3 सरी लिस्ट में 13 थानेदारों का तबादला किया गया।

17 फरवरी - शास्त्रीनगर थाना के उत्तरी पटेलनगर में सीआरपीएफ मेडिकल के रिटायर्ड आईजी के बेटे के घर 3 लाख की चोरी।

13 थानेदारों का तबादला कर कानून व्यवस्था में सुधार की है उम्मीद

किसी से टूटा तो किसी पर बढ़ा भरोसा

एयरपोर्ट थानाध्यक्ष सनोवर खां को सचिवालय का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पत्रकार नगर के थानाध्यक्ष संजीत कुमार सिन्हा को अगमकुंआ का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

चेतनानंद झा को पाटलिपुत्र का थानाध्यक्ष, अशोक कुमार को कंकड़बाग का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

बिक्रम थाने में पदस्थापित अंचल पुलिस निरीक्षक कमलेश्वर प्रसाद सिंह को नौबतपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

विशेष आसूचना इकाई में पदस्थापित संजीत कुमार को बाढ़ का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

सचिवालय थानाध्यक्ष रामानुज राम को अनुसूचित जाति जनजाति का थानाध्यक्ष बनाया गया है।

पटना पुलिस की 5 टेंशन

राजधानी में चोरी और डकैती।

कई मोहल्ले चोरों के निशाने पर हैं।

एटीएम चोरी के साथ घरों में चोरी व डकैती की घटना।

पुरानी घटनाओं को खुलासा।

रात्रि गश्त के साथ वीआईपी सुरक्षा।

पुलिस नहीं सुलझा पाई मामला

25 जनवरी - पाटलिपुत्रा थाना एरिया के विश्वास के घर से चार लाख की चोरी।

30 जनवरी - पाटलिपुत्रा थाना एरिया में छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी की बेटी पारुल के घर में 6 लाख की चोरी।

9 फरवरी - बाइपास थाना एरिया के करमनी चक में राजीव के घर से पांच लाख की चोरी।

12 फरवरी - पटना सिटी के निवासी व जदयू के एमएलसी खालिद अनवर के घर से दो लाख की चोरी।

17 फरवरी - शास्त्रीनगर के उत्तरी पटेलनगर में दो अपार्टमेंट में लाखों की चोरी।

रात में नहीं दिखती पुलिस

रात में पुलिस की गश्त नहीं दिखती है।

रात में पुलिस की गश्त व्यवस्था फेल हो गई है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ने भी दिया था गश्त का आदेश।

रात में साइकिल से जवानों को छोड़ पदाधिकारियों की टीम नहीं दिखती।

कई थानों की क्रास चेकिंग में फेल हो चुकी है गश्त व्यवस्था।

कई घटना के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था।

Posted By: Inextlive