छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह स्थित जय वैष्णवी कॉम्पलेक्स से 300 मीटर की दूरी पर स्थित क्रिकेट मैदान की पक्की पिच से एक लाश पुलिस ने बरामद की। शव की शिनाख्त सुरेश सहानी के रुप में हुई। उसका चेहरा और सिर पत्थर से पूरी तरह कुचला हुआ था। उसकी पहचान सुरेश सहानी (45) के रूप में की गई। वह पिकअप वैन खुद ही चलाता था और वैष्णवी कॉम्प्लेक्स से सटे क्षेत्र में संतोष कुमार के मकान में किरायेदार के रूप में रहता था। उसकी मोबाइल गायब है। घटनास्थल के मुआयना पर पुलिस ने पाया कि सुरेश की हत्या उसी स्थान पर की गई। मृतक को दो बेटा और एक बेटी है। बड़ा बेटा रोशन सोमवार की सुबह ही अपनी मौसी को लेकर कोलकाता गया हुआ है छोटा बेटा रवि, पुत्री और पत्‍‌नी घर पर थे।

देर रात तक नहीं लौटा था

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि हर दिन की तरह सुरेश साहनी सोमवार की सुबह घर से निकला पर देर रात तक वापस नही लौटा। उसकी वाहन घर के सामने ही खड़ी पाई गई तो परिवार वाले और परेशान हो गए कि आखिर सुरेश कहां गए? मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। रात दो बजे तक पत्‍‌नी संपर्क करने की कोशिश करती रही। बाद में फोन बंद पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना परसुडीह थाने को दी। सोमवार को पुलिस को मुईगुटु स्थित क्रिकेट मैदान की पिच पर एक व्यक्ति की लाश मिलने की जानकारी मिली। जिसकी पहचान सुरेश सहानी के रूप में की गई।

कभी-कभी नहीं लौटता था घर

सुरेश अपनी वाहन में गम्हरिया औद्योगिक इकाई से माल लेकर टाटा मोटर्स जाता था। भाड़ा मिलने पर वहां से माल लेकर वापस आदित्यपुर क्षेत्र जाता था। अधिक कार्य होने के कारण वह कभी-कभी घर भी नही लौटता था। जब वह घर वापस नही आने की स्थिति में होता था तो इसकी जानकारी पत्‍‌नी को अवश्य देता था। सोमवार की देर रात तक जब वह नही लौटा तो पत्‍‌नी ने सुरेश से संपर्क का प्रयास किया था।

हत्या का कारण नजदीकी मामला

पुलिस की माने तो जिस तरीके से सुरेश की हत्या की गई वह काफी प्रतिशोध में की गई। हत्या का कारण काफी नजदीकी मामले से जुड़ा हुआ है। परसुडीह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि हत्या का जल्द खुलासा हो जाएगा। परिजन अभी गम में है इसलिए बहुत पूछताछ नहीं हो पाई है।

Posted By: Inextlive