गांधी आश्रम चौराहे पर चेकिंग के दौरान भागा था बदमाश

पीछा करने पर पुलिस पर की फाय¨रग, जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में लगी गोली

 

meerut@inext.co.in
MEERUT : नौचंदी मैदान में बदमाश व पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में मेडिकल में भर्ती कराया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि गिरफ्तार बदमाश लूट, हत्या समेत कई केसों में वांटेड चल रहा था।


पुलिस को देखकर भागा

बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे नौचंदी पुलिस गांधी आश्रम पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच आर-वन बाइक सवार एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इसी बीच बदमाश चेकिंग के बीच से निकलकर तेजी से नौचंदी मैदान की ओर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया। मैदान में पहुंचने पर शोहराब गेट की ओर भागते हुए बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायर किया, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगते ही बदमाश गिर गया। सूचना पर सीओ सिविल लाइन और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सिविल लाइन रामअर्ज ने बताया कि बदमाश की पहचान इंचौली निवासी फकरुद्दीन पुत्र यूसुफ के रूप में हुई हैं फकरुद्दीन पर एक दर्जन से अधिक लूट, चोरी हत्या केस इंचौली, लालकुर्ती, पल्लवपुरम थाने में दर्ज हैं। बदमाश की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी।

Posted By: Inextlive