बरेली:

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) एग्जाम डिस्ट्रिक्ट के 66 सेंटर्स पर संडे को हुआ। एग्जाम देने पहुंचे कैंडिडेट्स को सेंटर्स पर चेंकिग की गई। इस दौरान महिला कैंडिडेट्स के गहने भी उतरवा दिए गए। सेंटर गेट के समय से पहले बंद होने की भी शिकायत की। कैंडिडेट्स ऐसे थे जिनका एग्जाम भी छूट गया।

दो मीटिंग में हुआ एग्जाम

सीटेट एग्जाम संडे को दो पालियों में हुआ। फ‌र्स्ट मीटिंग सुबह 9:30 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दो बजे से 4:30 बजे तक रही। महिला कैंडिडेट्स को पहले ही ज्वैलरी पहनकर आने को मना किया गया था। उसके बाद भी कई कैंडिडेट्स अंगूठी, टॉप्स, चेन, मंगलसूत्र आदि पहनकर पहुंच गईं। चेकिंग के दौरान उनके गहने उतरवा दिए गए। सिर्फ मंगलसूत्र को ही चेकिंग के बाद पहनने दिया गया। लड़कों की चेकिंग में काफी ज्यादा सख्ती बरती गई। सभी के मोबाइल भी बाहर ही जमा करवा दिए गए। 8172 कैंडिडेट्स ने एग्जाम छोड़ दिया।

पुरुष स्टाफ से चेकिंग का विरोध

बरेली कॉलेज में फ‌र्स्ट मीटिंग में महिलाओं की चेकिंग के लिए महिला स्टाफ था। जबकि सेकंड मीटिंग में गेट पर महिला स्टाफ था ही नहीं, पुरुष स्टाफ भी महिला कैंडिडेट्स की चेकिंग करने में हिचकिचा रहे थे। दो महिलाओं की सख्ती से चेकिंग करने की कोशिश की गईं तो वो भड़क गईं। निजी कॉलेज में भी दूसरी पाली में महिला स्टाफ नजर नहीं आया।

परीक्षा छूटी तो कॉलेज पर लगाया आरोप

तिलहर निवासी संजय का एग्जाम छूट गया। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज समय से पहुंचे, लेकिन समय से पहले कॉलेज का गेट बंद हो गया। जिससे वह एंट्री नहीं कर पाए और एग्जाम छूट गया। इस कारण तमाम लोगों की परीक्षा छूट गई। उन्होंने बताया कि उनके साथी का एग्जाम आंवला में था, गेट बंद होने का समय 9:30 बजे था। वह 9:26 पर केंद्र पर पहुंच गए थे। मगर गेट 9:20 बजे ही बंद कर दिया गया। काफी अनुरोध के बाद भी गेट नहीं खोला गया। ऐसे ही कई और लोग भी वहां खड़े थे। पूरनपुर से परीक्षा देने आईं संगीता शर्मा ने भी समय से पहले गेट बंद करने की शिकायत की।

66 सेंटर्स पर हुआ एग्जाम

सीटेट एग्जाम की फ‌र्स्ट पाली में 35301 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 30316 कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए पहुंचे। जबकि 4985 कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे। सेकंड मीटिंग में 20588 कैंडिडेट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 17401 कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए पहुंचे जबकि 3187 कैंडिडेट्स एग्जाम देने के लिए नहीं पहुंचे।

Posted By: Inextlive