- सोना खरीदने की खास तिथि है अक्षय तृतीया

- मांगलिक कार्यो के लिए माना जाता है शुभ दिन

ALLAHABAD: वैसे सोना खरीदने का कोई दिन या तिथि नहीं होती। लोग सोने में इनवेस्टमेंट को अच्छा भी मानते हैं। लेकिन, कुछ मौके पर सोने की खरीदारी खास हो जाती है। अक्षय तृतीया भी ऐसी ही खास तिथि है, जिस दिन सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है इसीलिए इस दिन जमकर सोने की खरीदारी होती है। सोने की खरीदारी के साथ ही अक्षय तृतीया मांगलिक कार्यो के लिए शुभ माना जाता है।

जुड़ी हैं कई मान्यताएं भी

सोने की खरीदारी के पीछे कई मान्यताएं भी हैं। अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी के लिए विद्वान कहते हैं कि बैसाख माह में किसानों की फसल पूरी तरह से तैयार हो जाती है उसे बेचकर जो पैसे आते हैं। उस पैसे से लोग सोने की खरीदारी करते हैं। जिससे घर में धन-धान्य बना रहे। भारतीय विद्या भवन के डायरेक्टर डॉ। रामनरेश त्रिपाठी कहते हैं कि अक्षय का अर्थ होता है, जिसका कभी क्षय ना हो। इसलिए लोग इस तिथि पर सम्पत्ति को खरीदते हैं।

इस दिन भगवान विष्णु की होती है कृपा

मान्यताओं के अनुसार धर्मज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी कहते हैं कि भगवान विष्णु को सबसे अधिक प्रिय मां लक्ष्मी हैं। मां लक्ष्मी को पीले धातु की चमक सबसे अधिक पसंद है। बैसाख माह भी पीले रंग का माना जाता है और भगवान विष्णु का वस्त्र भी पीताम्बर होता है। इसी कारण लोग मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए सोने की खरीदारी करते हैं। साल में दो तिथियों को सबसे अधिक पुण्य देने वाला माना जाता है। कार्तिक माह में पड़ने वाली अक्षय नवमी व दूसरी बैसाख माह में पड़ने वाली अक्षय तृतीया। दोनों ही तिथियां शुभ मानी जाती हैं।

बहुमूल्य चीजों की होती है खरीदारी

अक्षय तृतीया पर सोना की खरीदारी को लेकर परिवर्तन मानव विकास संस्थान के निदेशक डॉ। विपिन पाण्डेय बताते हैं कि शुभ कार्य के लिए यह तिथि सबसे अच्छी मानी जाती है। सोना को बहुमूल्य माना जाता है। इसलिए लोग स्वर्ण खरीदते हैं। ये पवित्र धातु होने के साथ ही मार्केट में इनवेस्टमेंट का बेटर ऑप्शन भी माना जाता है.इस कारण आज के दौर में लोग सोने की खरीदारी को अधिक प्राथमिकता देते हैं।

मार्केट पर नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव

जैसे-जैसे अक्षय तृतीया करीब आ रही है ज्वैलरी शॉप ओनर की उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। पिछले काफी समय से सोने चांदी की मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण व्यापारियों को काफी अधिक मायूस होना पड़ा था। लेकिन एक बार फिर उनकी उम्मीद जगी है। अक्षय तृतीया को लेकर ज्वैलरी शॉप्स में सोने व चंादी के लेटेस्ट व ट्रेंडी आइटम्स अवेलेबल हैं। शॉप ओनर को इस बात की उम्मीद है कि इस बार मार्केट में खरीदारो की कोई कमी नहीं होगी। वहीं सिविल लाइंस के प्रतिष्ठित राजपूत ज्वैल्स के ओनर विजय सिंह का कहना है इस बार लोग सोन-चांदी के आइटम की जमकर खरीदारी करेंगे। मार्केट में धीरे-धीरे खरीदारों की भीड़ शुरू हो रही है। वहीं दूसरी तरफ सत्यम ज्वैल्स के ओनर कैलाश सिंह बताते हैं कि अगर सोने के भाव में कमी आयी तो लोगों की भीड़ देखने को मिलेगी। पिछले साल के मुकाबले इस बार मार्केट थोड़ा डाउन रहेगा।

- अक्षय तृतीया पर लोगों को स्थाई सम्पतियों को खरीदना चाहिए। ये शुभ माना जाता है। इसलिए लोग सोने की खरीदारी करते हैं।

डॉ। राम नरेश त्रिपाठी

डायरेक्टर भारतीय विद्या भवन

- सोने का रंग मां लक्ष्मी को पंसद है। उनको प्रसन्न करने के लिए ही लोग सोने की खरीदारी करते हैं, जिससे भगवान विष्णु की कृपा उन पर बनी रहे।

देवेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी

प्राचार्य, धर्मज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय

- स्वर्ण को सबसे पवित्र धातु माना जाता है। अक्षय तृतीया एक शुभ तिथि है, इसलिए इस दिन लोग सोना की खरीदारी को प्राथमिकता देते हैं।

डॉ। विपिन पाण्डेय

निदेशक, परिवर्तन मानव विकास संस्थान

Posted By: Inextlive