सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों साइकिल यात्रा के जरिए देश की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

lucknow@inext.co.in
LUCKNOW : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का अपहरण करने की साजिश में जुटी है। अर्थव्यवस्था की रफ्तार कैसे बढ़े इस पर भाजपा की समझ मंद है। वह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में पहुंचा रही है। श्रमिकों को बेरोजगार बना रही है। भाजपा के नेता छोटे मन के लोग हैं। अखिलेश सोमवार को साइकिल यात्रा में शामिल नौजवानों के स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आयुष्मान भारत योजना को भाजपा का धोखा बताया

अखिलेश ने आयुष्मान भारत योजना को भाजपा का धोखा बताते हुए कहा कि इस योजना से सरकारी अस्पताल कमजोर होंगे जबकि प्राइवेट संस्थाएं मजबूत होंगी। कहा कि सपा सरकार में गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने नौजवानों का आह्वान किया कि वे चिलम के चक्कर में न पड़े। साइकिल की रफ्तार तेज करनी है। नौजवान मतदाताओं के पास जाएं और बूथ स्तर तक सपा को मजबूत रखें।
अखिलेश के साथ मुलायम सिंह यादव भी थे मौजूद
बता दें कि समाजवादी पार्टी पिछले दो महीने से साइकिल यात्रा निकाल रही है। ऐसे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसके जरिए देश की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन्होंने इस साइकिल यात्रा के जरिए चुनाव 2019 के प्रचार अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान अखिलेश के साथ मुलायम सिंह यादव भी मौजूद थे।

साइकिल से आधा पूर्वाचल के साथ नापेंगे पूरा लखनऊ

साइकिल रैली : पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी, कहते हुए बेटे अखिलेश के साथ बैठे मुलायम सिंह यादव

Posted By: Shweta Mishra