RANCHI : उतरी अंडमान के पूर्वी -दक्षिणी हिस्से में हुदहुद तूफान आने का पूर्वानुमान है। पोर्ट ब्लेयर के आसपास गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वैसे तो हुदहुद का व्यापक असर आंध्र प्रदेश में पड़ने की आशंका है, पर झारखंड और ओडि़शा के दक्षिणी इलाकों में भी इसका प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, इस तूफान की वजह से अगले ख्ब् घंटे मे आंध्र प्रदेश में भारी बारिश होने की आशंका है।

निपटने की हो रही तैयारी

झारखण्ड का आपदा प्रबंधन विभाग हुदहुद चक्रवातीय तूफान से निपटने की तैयारियों में जुटा हुआ है, ताकि कम से कम जान-माल का नुकसान हो। विभाग की ओर से वैसे जिलों के डीसी को लेटर लिखकर सावधान रहने को गया है, जहां इस तूफान के असर पड़ने की आशंका है।

जमशेदपुर समेत कई जिलों में पड़ सकता है असर

जहां तक झारखंड की बात है, हुदहुद का सबसे अधिक प्रभाव जमशेदपुर जिले में हो सकता है। तूफान के खतरे की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम यहां पहुंच चुकी है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से तूफान की आपदा से निपटने की तैयारी की जा रही है। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए एक प्रशिक्षित बल तैयार है। एनडीआरएफ की टीम जमशेदपुर आ चुकी है और वह स्थिति पर नजर बनाए हुए है। झारखण्ड में खतरे की स्थिति तो सरकार नहीं मान रही है, लेकिन उसके निपटने की तैयारी पहले से ही कर चुकी है।

क्0 से क्ख् अक्टूबर तक रह सकता है असर

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से आनेवाले इस तूफान का पश्चिम और उतर-पश्चिम दिशा में बहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहां इसकी गति सबसे तेज होगी। इस चक्रवातीय तूफान से झारखण्ड के कई इलाकों में बारिश होनी की संभावना हो सकती है। झारखण्ड में इसका असर क्0 से क्ख् अक्टूबर तक रह सकता है। झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। अनुमान है कि यह तूफान राज्य में पूरी तरह से क्ख् अक्टूबर तक प्रवेश करेगा, लेकिन क्0 अक्टूबर से आकाश में घने बादल छाए रह सकते हैं।

इन इलाकों में रहेगा प्रभाव

झारखंड में हुदहुद का सबसे अधिक असर जमशेदपुर में पड़ने की आशंका है। इसके अलावा पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, खूंटी और और रांची में भी तेज हवा के साथ बारिश होने की आशंका है। झारखंड में भी इसका सबसे ज्यादा असर दक्षिणी और मध्य इलाके में देखने को मिल सकता है। देश के तटीय क्षेत्रों में 80 किमी की रफ्तार से प्रवेश करने वाला यह तूफान झारखंड आते-आते क्0 किमी प्रति घंटे की रफ्तार में तब्दील हो जाएगा।

Posted By: Inextlive