दिनदहाड़े शहर के सदर इलाके में हथियार बंद डकैतों ने बुजुर्ग दंपत्ति के घर पर धावा बोल लाखों का माल लूट लिया. इस सनसनीखेज वारदात को सहसपुर थाना क्षेत्र के भाऊवाला में अंजाम दिया गया.


सूचना लगते ही एसएसपी पांच थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। डकैतों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट की सीमाओं पर असफल तलाशी अभियान चलाया। उधर, वृद्ध दंपत्ति के साथ ही एरिया के तमाम लोग इस बड़ी वारदात से खौफजदा और नाराज हैं।दिन दहाड़े दिया अंजाम


 भाऊवाला रोड निवासी आत्माराम खंकरियाल दिन के करीब पौने दो बजे स्नान करके बाथरूम से बाहर निकले थे। तभी घर के मेन गेट पर किसी की आवाज सुनाई पड़ी। बाहर खड़े लोग उनकी वाइफ से मिलना चाहते थे। दरवाजा खोलते ही बदमाशों ने व्यक्ति पर तमंचा तान दिया। बदमाश उन्हें धक्का देते हुए घर के अंदर ले गए। किचन में खड़ी रमा देवी कुछ समझ पाती, इससे पहले उनको भी कब्जे में कर लिया गया। विरोध करने पर बुजुर्ग दंपत्ति को बुरी तरह पीटा गया। तकरीबन एक घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान बदमाशों ने साढ़े पांच लाख के गहने व सात लाख रुपए कैश लूट लिए।एसएसपी पहुंचे पर सीओ हुईं लेट

दिन दहाड़े हुए इस बड़ी वारदात ने पुलिस के कान खड़े कर दिया। पुलिस कप्तान जीएन गोस्वामी घटनास्थल पर पहुंच गए। साहब के आते ही एसओजी, सहसपुर थाना पुलिस, इंसपेक्टर विकासनगर, डाग स्क्वॉयड भी आत्माराम के घर पहुंच गए। जबकि सर्किल ऑफिसर इन सबके काफी देर बाद पहुंचीं। पुलिस द्वारा घर के एक-एक कोने को अच्छी तरह चेक किया गया। जहां उपर के कमरे में एक लोड तमंचा भी मिला। माना जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद भागते समय असलाहा हड़बड़ी में वही छूट गया।सब लूट ले गए बदमाश फौज से रिटायर आत्माराम के परिवार में उनकी पत्नी और बेटा अभिषेक हैं। बेटी नीतू की शादी कुछ वर्ष पूर्व एक पुलिसकर्मी से हुई है जो इस समय प्रेमनगर पुलिस चौकी में तैनात हैं। बेटा प्राइवेट जॉब करता है। घटना के समय वह वहां मौजूद नहीं था। घर में घुसे बदमाश रमा देवी के वह गहने भी लूट गए जो उन्हें शादी के समय ससुराल से मिले थे। आलमारी में करीब साढ़े पांच लाख के गहने व सात लाख रुपए कैश रखे थे। जिसे बदमाश साथ लेते गए। इसके अलावा आत्माराम की बेटी भी 12 बजे करीब घर आई थी। वह ईसी रोड पर कुछ दूरी पर अपने पति के साथ रहती है। उसने कान के बुंदे बनवाने के लिए मां को सोने का टुकड़ा दिया था। वो भी डकैतों के हाथ लग गया।कार सवार थे पांच बदमाश

आत्माराम के मुताबिक बदमाश वैगनआर कार में सवार हो कर आए थे। उनमें से एक ने कुर्ता व जींस पहन रखी थी। सभी को निर्देश भी वही दे रहा था। माना जा रहा है कि वह गैंग का सरगना रहा होगा। इसके अलावा अन्य सदस्य जींस और टी-शर्ट पहने हुए थे। सभी के हाथ में तमंचा भी था। एक बदमाश रमा देवी द्वारा शोर करने पर उन्हें गोली मार देने की धमकी भी दे रहा था। गिरोह के सभी मेंबर्स की उम्र बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा 32-35 के बीच बताई गई।किसके हैं खून के निशान जांच के दौरान पुलिस टीम को घर में ऊपर जाने वाली सीढ़ी पर खून के निशान मिले। ये निशान फस्र्ट फ्लोर स्थित एक रूम के बेड पर भी पाए गए। जबकि बुजुर्ग दंपत्ति ऊपर गए ही नहीं। ऐसे में पुलिस यही अनुमान लगा रही है कि घटना को अंजाम देते समय किसी बदमाश के पैर में चोट लगी होगी, जिसके ब्लड के निशान कई जगह पाए गए। इसके साथ कमरे में मिला लोडेड तमंचा भी दून पुलिस की जांच में अहम रोल निभा सकता है। फॉरेंसिक टीम द्वारा मौका मुआयना करने के बाद आलमारी, किचन, बाथरूम से फिंगर प्रिंट्स के साथ ब्लड सैंपल भी अपने कब्जे में लिया। जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया।
अभिषेक को क्यों पूछ रहे थे डकैत वारदात को अंजाम देने वाले गैंग ने आत्माराम और उनकी पत्नी रमा को बंधक बनाने के साथ ही उनके बेटे अभिषेक का नाम लेते हुए पूछा कि वह कहां है। इसका मतलब ये लगाया जा रहा है पूरी घटना वेल प्लांड थी। डकैत इस घर से अच्छी तरह वाकिफ थे। उनके द्वारा पहले रेकी की गई। बाद में वह अपने मंसूबों में कामयाब रहे। हालांकि बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि उन्होंने हमला करने वाले बदमाशों को पहली बार ही देखा था। क्या वर्क आउट होगी ये वारदात विधायक राजकुमार, सुद्धोवाला चौक निवासी रविंद्र सिंह नेगी के घर पर पड़ी डकैती की वारदात से दून पुलिस ने सबक नहीं लिया। दोनों घटनाएं लगभग इसी तरह अंजाम दी गईं। एमएलए के घर का मामला था जिसे पुलिस ने जैसे-तैसे वर्क आउट करने का दावा किया, लेकिन रविंद्र सिंह नेगी के घर दो माह पूर्व पड़ी डकैती दून के काबिल पुलिसकर्मी आज तक नहीं खोल सके हैं। आत्माराम के घर हुई वारदात ने पुलिस को अपने कार्यशैली पर विचार करने का एक और मौका जरूर दे दिया है।

Posted By: Inextlive