ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 11 मई 2019 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आपके लिए कई क्षेत्रों में आपको उपलब्धियां प्रदान करने वाला साबित होगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। आपके कार्यों की चर्चा दूर-दूर तक होगी। आय में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वयं को अधिक न उलझाएं।

Born Today : Pooja Bedi, Actress

मेष (Aries) : आज बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे। आपके व्यवसाय या नौकरी में प्रगति की संभावना है। क्या न करें- आज किसी पर आंखें बंद कर भरोसा न करें।

वृष (Taurus) : आज आपकी मित्र मंडली में बढ़ोतरी होगी। अधिकांश समय आप रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्रिय पात्र को लेकर काफी भावुक रहेंगे। क्या न करें- आज खर्च की अधिकता से बचें।

मिथुन (Gemini) : आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। योग और ध्यान करें। क्या न करें- अपने आप पर आवश्यकता से अधिक बोझ न डालें।

कर्क (Cancer) : आज दांपत्य जीवन में जोश व उत्साह के साथ संबंधों का आनंद ले सकेंगे। प्रिय के साथ मिलने-जुलने के लिए पूर्वार्ध का समय बेहतर रहेगा। क्या न करें- अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह (Leo) : आज दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है। क्या न करें- धैर्य न खोएं व अपने व्यवहार में रूखापन और कटुता न आने दें।

कन्या (Virgo) : आज कोई अधिकारी या बड़ा आदमी आपसे प्रभावित हो सकता है। लोगों के सामने अपनी बात रखकर उनसे मनवा लेंगे। ऑफिस में बड़ा बदलाव का योग है। क्या न करे- व्यर्थ की बहस से बचें।

तुला (Libra) : आपकी दिनचर्या में भी इस सप्ताह थोड़ा बदलाव हो सकता है। ऑफिस में कोई नया काम शुरू हो सकता है। ज्यादातर कामों में सफलता मिलने के योग हैं। क्या न करें- जल्दबाजी से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार और ऑफिस दोनों में शांति, प्रेम और संतुष्टि का वातावरण बना रह सकता है। परिवार के साथ समय बीतेगा। क्या न करें- अपने सह-कर्मियों के साथ बेवजह न उलझें।

धनु (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए तोहफा है। खूब मजे में बिताएं, क्योंकि अच्छा मूड और कम तनाव आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है। क्या न करें- व्यापार वृद्धि के कोई योजना आज न बनाएं।

मकर (Capricorn) : आज सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढने के लिए दिन अच्छा है। पहले से चली आ रही समस्या परेशान कर सकती है। क्या न करें- बिजनेस में भागादारों पर आज भरोसा न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपको बाहर जाने का मौका मिलेगा। कई तरह के नए अनुभव आपको मिल सकते हैं। क्या न करें- आज अपने खान पान पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्ज लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। संतान से सहयोग मिलेगा। क्या न करें- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।

Posted By: Chandramohan Mishra