ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 14 दिसंबर 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल।

कैसा रहेगा ये साल - इस साल किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। अत: आंख बंद करके किसी विश्वास न करें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय न लें। सुदूर यात्रा विदेश का योग बन रहा है। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

Born Today : Rana Daggubati, Film Actor

मेष (Aries) : आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें।

वृष (Taurus) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं, अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

कर्क (Cancer) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन स्थितियों पर विजय पा सकने में सफल होंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं।

सिंह (Leo) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं, तो विरोधियों से सामन होगा। क्या न करें- आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है।

कन्या (Virgo) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

तुला (Libra) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें। क्या न करें- आज बचत योजनाओं पर सलाह मशविरा करने के बाद निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। कुछ सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से आप व्यथित रह सकते हैं।

धनु (Sagittarius) : आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। क्या न करें- आपको सरकारी अधिकारियों के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) : आज आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। क्या न करें- आज आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) : आज विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। क्या न करें- आज प्रेम-प्रसंग में किसी तरह का बड़ा व्यवधान हो सकता है।

मीन (Pisces) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। क्या न करें- संबंधों को और भी बेहतर करने की कोशिश करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 दिसम्बर : मकर राशि वाले... आप जिस काम में हाथ लगाएंगे सफलता जरूर मिलेगी
आर्थिक राशिफल 9 से 15 दिसम्बर : मीन राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी जगह आपको मिलेगा फायदा

Posted By: Chandramohan Mishra