ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 14 जून 2019 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।

कैसा रहेगा ये साल - इस साल आपके लिए कई नई सौगात लेकर आएगा, लेकिन आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। कई भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। यह साल आपके लिए काफी सकारात्मक साबित होगा।

Born Today : Raj Thackeray, Politician


मेष (Aries) : आज के दिन आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।
वृष (Taurus) : आज आपके साथ कुछ लाभ के योग हैं। आप अगर ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं।
मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

कर्क (Cancer) : आज आपको कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

सिंह (Leo) :
आज के दिन आपका पराक्रम और साहस बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राओं के भी योग बन रहे हैं। क्या न करें- दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें।
कन्या (Virgo) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार का लांग टर्म निवेश न करें।
तुला (Libra) : आज आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों  की गाड़ी या वस्त्रों का उपयोग आज ना करें।
वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपकी घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। इससे घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
धनु (Sagittarius) : आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का आपको भरपूर सहयोग भी प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से वाद-विवाद न करें।
मकर (Capricorn) : आज परिवार के बीच आपका आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने के मौके मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

कुंभ (Aquarius) : परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।
मीन (Pisces) : आज परिवार में हंसी-खुशी का माहौल बना रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- वाणी को अनियंत्रित न होने दें।

Posted By: Mukul Kumar