ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 14 मई 2019 मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - यह वर्ष उत्तम रहेगा। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जायेगी। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधो पर डाला जायेगा स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है।

Born Today : Zareen Khan, Film actress

मेष (Aries) : आज छात्रों को मिले जुले फलों की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से व्यथित न हों।

वृष (Taurus) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बाहरी खान पान से परहेज करें। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है आप मेहनत से भागेंगे नहीं। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- आपस में विवाद करने से बचें। अपने क्रोध पर काबू रखें।

कर्क (Cancer) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम भी देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। क्या न करें- आपने परिवारिक जिम्मेदारियों से मुंह न मोड़ें।

सिंह (Leo) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं उनकी स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आज जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं।

कन्या (Virgo) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। क्या न करें- आज सहकर्मियों पर अधिक निर्भरता से बचें।

तुला (Libra) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद विवाद में उलझें नहीं और जितना संभव हो सके शांति के साथ बातचीत करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थन पर हैं तो विरोधियों से सामन हो सकता है। क्या न करें- आज मानसिक चिंता बढऩे पर हताश न हों।

धनु (Sagittarius) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- आज दूसरों पर अपना काम न छोड़ें। दूसरों पर हद से ज्यादा भरोसा न करें।

मकर (Capricorn) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें- आज काम करने में अनियमितता न दिखाएं। अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

कुंभ (Aquarius) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। एक दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। बचत की योजनाओं पर अमल करें। क्या न करें- आज कोई बड़े फैसले लेने में जल्दबाजी ना करें।

मीन (Pisces) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं, अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। छात्रों को आज अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। क्या न करें- आज झूठ बोलने से बचें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

Posted By: Chandramohan Mishra