ज्‍योतिषाचार्य 'प्रेम पंचवानी' ने 17 जून 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल कुछ नया करेंगे। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहतर साल है। परिवारीजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। इस साल खर्च की अधिकता रहेगी, लेकिन आर्थिक लाभ भी होगा। सहयोगियों का साथ मिलेगा। Born today: Leander Paes, Tennis player मेष (Aries) :  आज घर में उत्साह का माहौल रहेगा। नौकरी में साथियों का सहयोग मिल सकेगा। स्त्री मित्रों पर खर्च करेंगे। क्या न करें- आज किसी अचानक से आने वाले काम के लिए तुरंत हामी न भरें। वृष (Taurus) :  आज आपका मन वैचारिक धरातल पर मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेगा। दांपत्य जीवन में आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।


मिथुन (Gemini) :  कला के क्षेत्र में आज के दिन आपकी अभिरुचि बढ़ेगी। मित्रों से हुई भेंट लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। क्या न करें- आज वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बहस न करें। कर्क (Cancer) : आज पुराने मित्रों से मिलना आपके लिए लाभदायक हो सकता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन बहुत अच्छा नहीं है। क्या न करें- आज लंबे सफर की योजना न बनाएं।

सिंह (Leo) : अपनों के प्रति भावनात्मकता बढ़ेगी। जमीन जायदाद के दस्तावेज पर साइन कर सकते हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में हैं, तो आज एक अच्छा और सफल दिन है। क्या न करें- आज किसी नए काम की शुरुआत न करें। कन्या (Virgo) :  आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति हावी रहेगी। व्यवसाय के लिए बहुत अच्छा दिन नहीं है। क्या न करें- आंखें बंदकर किसी पर भरोसा न करें। तुला (Libra) : आज व्यापार वृद्धि का योग हैं। ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसे आपको आर्थिक रूप से मजबूत बनाएंगे। क्या न करें- जिस काम का अनुभव न हो, उस काम में अपना भाग्य न आजमाएं। वृश्चिक (Scorpio) : आज प्रेमियों के लिए बेहतर दिन है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। क्या न करें- आज बेकार के काम में खुद को उलझा कर समय खराब न करें। धनु (Sagittarius) : आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। यशकीर्ति प्राप्त होगी। आपके स्वभाव में भावुकता ज्यादा रहेगी। मायके की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। क्या न करें- आज किसी नए काम की शुरुआत न करें।

मकर (Capricorn) : आज परिवारीजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। परिवार में उत्सव का माहौल बना रहेगा। क्या न करें- आज निवेश के मामले में लापरवाही न बरतें। कुंभ (Aquarius) : आज आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परिस्थिति में भी सुधार होता दिखेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। क्या न करें- आज खान-पान पर नियंत्रण रखें। मीन (Pisces) : आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। शारीरिक और मानसिक परेशानियां कम होंगी। करियर में ग्रोथ की संभावना है। क्या न करें- आज किसी भी काम में लापरवाही न बरतें।

Posted By: Vandana Sharma