ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 18 दिसंबर 2018 मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।

कैसा रहेगा ये साल - यह साल आपके लिए काफी अनुकूल है। धन एवं लाभ की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले आपके प्रयास सफल होंगे.घर में मांगलिक प्रसंग होने की संभावना है। आपको किसी पारिवारिक मिलन समारोह या पार्टी में जाने का अवसर मिल सकता है।

Born Today : Steven Spielberg, Film Director

मेष (Aries) : आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। क्या न करें- अपने खान-पान और रहन-सहन में अनियमितता और लापरवाही ना करें।

वृष (Taurus) : आज अचानक गुस्सा आएगा परन्तु जल्द ही शांत भी हो जायेगा। क्या न करें- आज भाइयों से संबंध खराब हो सकता है अत: जमीन -जायदाद के मामलों में विवाद न करें।

मिथुन (Gemini) : आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कहीं सुदूर यात्रा से लाभ होगा। क्या न करें- आज अपने स्वास्थ्य के प्रति और वाहन चलाने में असावधानी न बरतें।

कर्क (Cancer) : आज पारिवारिक सुख में कमी और जीवनसाथी से मतभेद होने का योग बन रहा है। क्या न करें- आज दोस्तों का सहयोग मिलेगा परंतु परिस्थिति वश कोई विवाद न करें।

सिंह (Leo) : आज धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। सुदूर यात्रा का योग है। क्या न करें- आज मानसिक अवसाद के शिकार हो सकते हैं, अत: कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालेंगे तो उचित होगा।

कन्या (Virgo) : आज अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज यात्रा से पहले अपने वाहन को भली-भांति जांच लें अन्यथा रास्ते में परेशानी हो सकती है।

तुला (Libra) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। आज लोग आपसे अच्छा बर्ताव करेंगे। क्या न करें- आज मन-मस्तिष्क को अनियंत्रित ना होने दें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- आज नए कार्य हाथ में ना लें। स्वास्थ्य बहुत परेशान कर सकता है, अत: असावधानी न बरतें।

धनु (Sagittarius) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें-आज अपनी वाणी को अनियंत्रित ना होने दें।

मकर (Capricorn) : आज भाग्यवश साहस भी बढ़ा-चढ़ा रहेगा। बाहरी संबंधों से लाभ मिल सकता है। क्या न करें- आज अपने अधीन कार्य करने वाले लोगों के साथ किसी प्रकार का विवाद न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद के कारण कुछ कष्ट मिल सकता है। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। क्या न करें- आज किसी बड़ी समस्या में फंसने से बचें।

मीन (Pisces) : आज कुछ लाभ के भी योग बन रहे हैं। यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो सम्मान मिल सकता है। क्या न करें- आज आप अपने क्रोध और वाणी को अनियंत्रित ना होने दें।

Posted By: Chandramohan Mishra