ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 2 जुलाई 2019 मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष आर्थिक मोर्चे पर स्थिति अच्छी रह सकती है। ग्लैमर की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। करियर के मामले में आगे बढऩे के लिए काफी अनुकूल है। इस समय संबंधों में संदेह के कारण तनाव उत्पन्न होने की भी संभावना है।

Born Today : Gautami Tadimalla, Actress

मेष (Aries) : आज का दिन आपके लिए आर्थिक रूप से अधिक सुदृढ़ बना रहेगा। आमदनी में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज धन मादक द्रव्यों के सेवन तथा कॉकटेल पार्टी पर भी व्यय हो सकता है, इससे बचें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आप नवीन योजनाओं को लागू कर के अपने व्यवसाय को एक नई दिशा प्रदान करेंगे। क्या न करें- आज कामकाजी महिलाएं अपने संंबंधियों से कोई विवाद ना करें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बनी रह सकती है, लेकिन निवेश के लिए अधिक अनुकूल है। क्या न करें- आज आपके हाथों खूब फिजूल खर्च होंगे, इनसे बचें।

कर्क (Cancer) : आज आपका मित्र आपकी आर्थिक रूप से मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे उभरकर सामने आएंगें उन्हें आप रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज अपव्यय ना करें।

सिंह (Leo) : आज आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। इस समय आपका संचित धन भी कम हो सकता है। क्या न करें- आज अपने लाभ के लिए किसी दूसरे को मोहरा ना बनाएं।

कन्या (Virgo) : आज आप भाई-बहनों के लिए धन व्यय करेंगे। इसलिए दूरगामी परिणाम देखते हुए आगे बढ़ें। क्या न करें- आज आप अपने काम से अपनी छवि को बिगडे ना दें। इस बात का विशेष ख्याल रखें।

तुला (Libra) : आज आपकी आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होना आरंभ हो जाएगा और आप धन संबंधी मामलों में राहत का अनुभव करेंगे। क्या न करें- आज ऑफिस में असम्मानित होने से बचें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन आपकी एक नई पहचान स्थापित होगी। व्यवसाय के सिलसिले में भाग-दौड़ भी हो सकती है। क्या न करें- आज आप दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

बेजन दारूवाला राशिफल 30 जून से 06 जुलाई : अपने खर्चों के बारे में थोड़ा सोचना होगा, ले सकते हैं कुछ इंपॉर्टेंट डिसीजन
आर्थिक राशिफल 30 जून से 06 जुलाई : नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी लाभकारी हैं, लेकिन निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपको मित्र की अच्छाइयां नजर आने लगेंगी। आपका व्यापार भागीदारी में है तो मेहनत का फल आज आपको जरूर मिलेगा। क्या न करें- आज किसी को उधार न दें।

मकर (Capricorn) : आज अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। व्यापार करने वालों को कड़ी मेहनत करने पर सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज अपने स्वार्थीपन का परिचय ना दें।

कुंभ (Aquarius) : आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है और वरिष्ठ व्यक्ति आपको आय बढ़ाने के कुछ गुण सिखाने में सहायक हो सकते हैं। क्या न करें- आज घूस ना लें अन्यथा आप परेशानी में आ सकते हैं।

मीन (Pisces) : आज के दिन विदेशों से अपनी आय का संबंध स्थापित करने पर कुछ परेशानियों के बाद अच्छे परिणाम ही प्राप्त होगें। क्या न करें- आज आवेश में आकर कोई भी काम ना करें। हर काम को करने से पहले थोड़ा सोच लें।

Posted By: Chandramohan Mishra