ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 2 मई 2019 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल कोई भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत करते रहें, फल जरूर मिलेगा।

Born Today : Nigaar Khan, TV Actress

मेष (Aries) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। कई अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें- किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, अत: किसी पर विश्वास न करें।

वृष (Taurus) : कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज आप इस समय भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा न लगाएं, जहां कम में ज्यादा का लालच हो।

मिथुन (Gemini) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलाएगा। आज आपको आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें- आज आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है।

कर्क (Cancer) : आज काम विलंब से पूरे होंगें। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें- किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए आर्थिक सहायता भी लेनी पड़ सकती है।

सिंह (Leo) : आज इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। क्या न करें- इस समय यदि आप जमीन बेचना चाहते हैं, तो कुछ समय प्रतीक्षा करें।

कन्या (Virgo) : व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे, लेकिन नौकरीपेशा अपनी उपलब्धियों से संतुष्ट रह सकते हैं। क्या न करें- अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं।

तुला (Libra) : परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशानी हो सकते हैं। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होने की संभावना बन रही है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता देखी जा सकती है। क्या न करें- आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।

बेजन दारूवाला राशिफल 28 अप्रैल से 04 मई- मंगल, शुक्र और चंद्रमा मिलकर आपको धन, ताकत और सुख-सुविधाएं देने जा रहे हैं
आर्थिक राशिफल 28 अप्रैल से 04 मई- नौकरी में सहयोगी दिक्कत पैदा करेंगे, लेकिन व्यापार और शेयर बाजार में लाभ होगा

धनु (Sagittarius) : आज समय आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें- आपस में बातों को लेकर कई तरह से मुद्दे खड़े हो सकते हैं।

मकर (Capricorn) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम भी देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ-साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- भटकाव और भ्रम से बचें।

कुंभ (Aquarius) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आपका मन व्यग्र होगा।जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं तो बेहतर होगा।

मीन (Pisces) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- नियमित रूप से काम करते हुए आगे बढ़ें। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

Posted By: Chandramohan Mishra