ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 21 जून 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ साबित हो सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। भाग्य आपके साथ है। बीमार लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा और मन खुश रहेगा। आपके बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। गलतफहमियों से पर्दा हट सकता है।

Born Today- Tusshar Kapoor, Bollywood Actorमेष (Aries) : आज आपकी आमदनी में निरंतरता बनी रहेगी। आमदनी के किसी नए श्रोत के मिलने की भी उम्मींद है। क्या न करें- आज किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। वृष (Taurus) : आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। अचानक से कोई बड़ा लाभ भी हो सकता है। क्या न करें- मानसिक चिंताओं को खुद पर हावी ना होने दें।


मिथुन (Gemini) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें- आज आप बिना सोचे-समझे कोई कार्य ना करें। कर्क (Cancer) : आज काम विलम्ब से पूरे होंगे। कुछ प्रतिस्पर्धी अड़चनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। क्या न करें- किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए दूसरों से आर्थिक मदद ना लें।

सिंह (Leo) :
आज चीजें बिल्कुल आपकी इच्छा के मुताबिक चलेंगी, लेकिन अपने जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। क्या न करें- आज धन को फालतू में खर्च ना करें। कन्या (Virgo) : आज के दिन पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। आज का समय आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। क्या न करें- आज छोटे-छोटे विवादों से बचकर रहें। तुला (Libra) : आज के दिन आप कोई बड़ी सम्पत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश कर सकते हैं। क्या न करें- आज किसी भी प्रकार के निवेश के मामले जल्दबाजी ना करें। वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी आमदनी के श्रोतों में इजाफा होता नजर आ रहा है। क्या न करें- आज किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता से खान पान पर असंयम ना बरतें। धनु (Sagittarius) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजर अंदाज करने से बचें। मकर (Capricorn) :  आज आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें- आज भूलकर भी शेयर बाजार में पैसा ना लगाएं।

कुंभ (Aquarius) :
आज के दिन आपका चुम्बकीय और जिन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। क्या न करें- आज यदि कुछ नया करने जा रहे हैं तो जरूर लें। मीन (Pisces) : आज कुछ व्यवसायिक और अनुभवी व्यक्तियों के मिलने से आप अपनी कार्यशैली में सुधार कर पाएंगे। क्या न करें- आज जीवन साथी के साथ अप्रिय का संभाषण करने से बचना होगा।

Posted By: Mukul Kumar