ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 24 मई 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष में भाग्य व धन-संपत्ति को लेकर उत्तम योग हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार में मतभेद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।

Born Today : Rajesh Roshan, Music composer

मेष (Aries) : समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। संबंध फूलों की भांति खिलेंगे एवं सौहार्द की खुशबू फैलाएंगे। क्या न करें- दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

वृष (Taurus) : आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। क्या न करें- किसी तरह की जिद पालकर मन में न रखें।

मिथुन (Gemini) : नौकरी में अच्छा लाभ होगा। आमदनी के स्रोत खुलेंगे। व्यावसायिक यात्राएं होंगी। क्या न करें- नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क (Cancer) : आज शत्रु वर्ग कमजोर रहेगा। शांत मन से कार्य करें। इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- किसी को अपशब्द न कहें।

सिंह (Leo) : धन एवं लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। करियर को लेकर आगे बढ़ेंगे। क्या न करें- संबंध तोडऩे या जोडऩे के मामले में जल्दबाजी न करें।

कन्या (Virgo) : नौकरी में छोटे कामों के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के माध्यम से भी धनार्जन होगा। क्या न करें- अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी है।

तुला (Libra) : आज प्रेम संबंधों में आगे बढ़ेंगें। पत्नी की तरफ से लाभ की संभावना है। क्या न करें- बोलने से पहले शब्दों पर ध्यान देंं। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित न हों।

वृश्चिक (Scorpio) : सृजनात्मक कार्यों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपनी वाणी पर ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- अपने पार्टनर पर बेवजह शक न करें।

बेजन दारूवाला राशिफल 19 से 25 मई : इस हफ्ते आपका मूड गिरगिट की तरह बदलेगा, किसी तरह की धोखेबाजी से सावधान रहें
आर्थिक राशिफल 19 से 25 मई : इस हफ्ते काम के नये आर्डर मिल सकते हैं और अपनी सेविंग्स को बचाकर रखने का समय है

धनु (Sagittarius) : पारिवारिक जीवन में मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। क्या न करें- विपरीत परिस्थितियों में प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करेंगे।

मकर (Capricorn) : आप भौतिक सुख सुविधा, मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। क्या न करें- क्रोध पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी।

कुंभ (Aquarius) : पारिवारिक एवं भौतिक सुख मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति एवं भोग विलास के लिए अनुकूल रहेगा। क्या न करें- अपरिचित लोगों से संबंध जोडऩे के पहले विचार करें।

मीन (Pisces) : आज किसी भी कार्य में लाभ की संभावना है। नौकरीपेशा वाले लोग अपने विवेक से प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। क्या न करें- किसी की सहायता भी लेनी हो तो अवश्य लें।

Posted By: Chandramohan Mishra