ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 26 अप्रैल 2019 शु्क्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्य स्थल में लोग आपको समझने में कठिनाई महसूस करेंगे। अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना होगा।

Born Today : Moushumi Chatterjee, Actress

मेष (Aries) : आज प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज क्रोध की वजह से संबंध कमजोर होने का डर भी रहेगा। अत: क्रोध करने से बचें और बात का बतंगड़ न बनाएं।

वृष (Taurus) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की सम्भावना बन रही है। क्या न करें- आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। आज साधना-उपासना का सहारा लें और प्रसन्न रहें।

मिथुन (Gemini) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। नए समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। क्या न करें- आज आपकी अपनी वाणी भी थोड़ी कठोर हो सकती है। यात्रायें निरर्थक और थका देने वाली होगी।

कर्क (Cancer) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस बनाए रखना होगा।

सिंह (Leo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव व टकराहट हो सकती है।

कन्या (Virgo) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- आज अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा एवं बिना बात के किसी से भी उलझना भरी पड़ सकता है।

तुला (Libra) : आज आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- आज विशेष ध्यान रखें नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। पूरे प्रसन्न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। आंख बंद करके किसी पर विश्वास न करें।

मकर (Capricorn) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आवक बनी रहेगी। वहीं खर्च भी बढ़ सकते है। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज धन किसी को उधार न दें या अगर किसी विषम परिस्थिति में देना पड़े तो वापस मिलने की उम्मीद ना रखें।

कुंभ (Aquarius) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। क्या न करें- आज शत्रु हावी हो सकते हैं, अत: किसी विवाद में न पड़ें।

मीन (Pisces) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवन साथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे।विदेशी कारोबार से जुड़े लोंगो को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है।

Posted By: Chandramohan Mishra