ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 27 दिसंबर 2018 गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - ये साल आमदनी या आर्थिक स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। धनागमन भी होगा। जीवनसाथी संग भावनात्मक सहयोग का आदान-प्रदान होगा। धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरुचि बढ़ेगी। पूंजी निवेश के लिए प्रॉपर्टी को प्राथमिकता देना सही निर्णय हो सकता है। आप अपने परिश्रम के मुताबिक प्रोफेशन में मनोवांछित सफलता हासिल कर सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में सक्रिय बने रहेंगे। प्रॉपर्टी के लिए किसी मित्र की मदद से काम बन सकता है। अपने निर्णयों में आगे बढ़ना होगा। कारोबार या करियर संबंधी तमाम दुविधाएं दूर हो जाएंगी। प्रोफेशन को लेकर चली आ रही असहजता खत्म होने वाली है।

Born Today : Salman Khan, Film Actor

मेष (Aries) : सृजनात्मक कार्यों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज खूब धनार्जन करेंगे। क्या करें - आज करियर के मामले में आगे बढ़ने के लिए काफी अनुकूल है। व्यावसायिक मामलों में धैर्य रखते हुए आगे बढ़ें। सरकारी कर्मचारी एवं प्रभावशाली व्यक्ति से वाद विवाद न करें। क्या न करें - इधर-उधर भटकने से आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। अपने पार्टनर पर बेवजह शक नहीं करें।

वृष (Taurus) : समाज में सरलता से मान सम्मान होगी। इस समय संबंध फूलों की भांति खिलेंगे एवं सौहार्द की खुशबू फैलाएंगे। क्या करें - आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। घर से दूर जाकर पढाई करनी पड़ सकती है क्या न करें - आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मिथुन (Gemini) : आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्त्री मित्रों से कार्य मिल सकता है। क्या करें - आपको संबंधों के मोर्चे पर अधिक ध्यान देने की जरूरत रहेगी। कारोबारी आज लाभ पाएंगे। कारोबारी यात्राएं होंगी। क्या न करें - अपने काम को लेकर आपका लचीला होना बहुत आवश्यक है। किसी तरह की जिद को पालकर मन में नहीं रखें।

कर्क (Cancer) : आज नौकरी में अच्छा लाभ होगा। आमदनी के श्रोत खुलेंगे। कुछ व्यवसायिक यात्राएं होंगी। नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। क्या न करें - नवीन कार्यो का चुनाव करने जा रहे है तो सोच-समझकर निर्णय ले अन्यथा भविष्य में कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (Leo) : आज पारिवारिक जीवन को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। घर परिवार के लोगों से कुछ वैचारिक मतभेद रह सकता है।क्या करें - व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आज कारोबार में भाग दौड़ के साथ उन्नति निश्चित होगी। आर्थिक लाभ होने के योग है। ताजी हवा का सेवन करें। क्या न करें -विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय आप अपने अन्दर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करेंगे।

कन्या (Virgo) : आप भौतिक सुख सुविधा, मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे। चुनौतियों को स्वीकारेंगे। क्या करें - आज नौकरी वर्ग को तनाव के साथ साथ उन्नति भी होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। छात्र वर्ग को मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। क्या न करें - कुछ लोगों का व्यवहार वैमनस्यपूर्ण भी रह सकता है। क्रोध पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी। इससे बचें।

तुला (Libra) : आपको पारिवारिक एवं भौतिक सुख मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति एवं भोग विलास के लिए दिन अनुकूल रहेगा। क्या करें - आज भाई बहनों एवं दोस्तों की तरफ से आपको काफी सहयोग मिल सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाने में कामयाब होंगे क्या न करें - अनावस्यक विवादो से बचें। अपरिचित लोगों से सम्बन्ध जोडने के पहले पूर्ण विचार करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज किसी भी कार्य में लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले लोग अपने विवेक से अपनी प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। क्या करें - नौकरीवालों अपने अनुरूप काम को बिस्तारित करेगे, उसमें सफलीभूत भी होंगे। कारोबारी यात्राएं होंगी। क्या न करें - आप एकाग्रता से अपने भीतर एक सशक्त भाव उत्पन्न करे और किसी की सहायता भी लेनी हो तो अवश्य लें।

धनु (Sagittarius) : आर्थिक मामलों के लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। आज शत्रु वर्ग कमजोर रहेगा। शान्त मन से कार्य करें। क्या करें - इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पत्नी की तरफ से लाभ होने की संभावना है। क्या न करें - किसी को अपशब्द न कहें चूकि छोटी समस्या बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। सरकारी कर्मचारी एवं प्रभावशाली व्यक्ति से वाद विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : आज धन एवं लाभ की प्राप्ति के लिए किए जाने प्रयास सफल होंगे। व्यावसायिक मामलों में लाभ प्राप्त होगा। क्या करें - नौकरीपेशा वर्ग अपने विवेक से प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। करियर के मामले में आगे बढ़ने के आज अनुकूल दिन है। क्या न करें - किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है।

कुंभ (Aquarius) : नौकरी में छोटे कामों के लिये बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। क्या करें - छात्र वर्ग के लिए समय काफी अनुकूल है। पारिवारिक सुख आपको आज मिलने की पूर्ण संभावना है। क्या न करें -किसी नए काम की शुरुआत से पहले अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी होगा।

मीन (Pisces) : आज प्रेम संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। पत्नी की तरफ से लाभ होने की संभावना है।आज शीघ्र निर्णय लेंगे। क्या करें - आज व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। कारोबार में भाग दौड़ के साथ उन्नति निश्चित होंगी। आर्थिक लाभ होने के योग है। क्या न करें - बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 दिसम्बर : कन्या राशि वाले... इस सप्ताह आपको सम्मान के साथ ही सुखद फल प्राप्त होंगे, विदेश यात्रा का भी योग है

आर्थिक राशिफल 23 से 29 दिसम्बर : वृष राशि वाले... व्यापार और नौकरी में होगी मुश्किल तो शेयर बाजार में मिलेगा खूब सारा लाभ

Posted By: Chandramohan Mishra