ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 28 नवंबर 2018 दिन बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल - व्यापार में वृद्धि होगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। परिवार में मतभेद रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। कृषि में लाभ होगा। स्त्री को सुख मिलेगा।

Born Today : Esha Gupta, Film actress

मेष (Aries) : आपको पारिवारिक एवं भौतिक सुख मिलने की संभावना है। धन प्राप्ति एवं भोग विलास के लिए अनुकूल रहेगा। क्या न करें-अपरिचित लोगों से संबंध जोडने के पहले विचार करें।

वृष (Taurus) : आज धन एवं लाभ की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। करियर के मामले में आगे बढऩे के लिए अनुकूल दिन है। क्या न करें- संबंध तोडने या जोडने के मामले में जल्दबाजी न करें।

मिथुन (Gemini) : आज किसी भी कार्य में लाभ होने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले लोग अपने विवेक से अपनी प्रगति का मार्ग तैयार करेंगे। क्या न करें- किसी की सहायता भी लेनी हो तो अवश्य लें।

कर्क (Cancer) : नौकरी में छोटे कामों के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। क्या न करें- अच्छाई और बुराई का अच्छी तरह विश्लेषण जरूरी है।

सिंह (Leo) : आप भौतिक सुख सुविधा, मनोरंजन एवं भोगविलास के लिए अधिक धन खर्च करेंंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करेंगे। क्या न करें- क्रोध पर अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी।

कन्या (Virgo) : आज प्रेम संबंधों में आगे बढ़ सकते हैं। पत्नी की तरफ से लाभ होने की संभावना है। क्या न करें- बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित न हों।

तुला (Libra) : सृजनात्मक कार्यों के लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों को इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- इधर-उधर न भटकें। अपने पार्टनर पर बेवजह शक न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : पारिवारिक जीवन को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- विपरीत परिस्थितियों को झेलते समय अपने अंदर प्रतिरोधात्मक शक्ति विकसित करेंगे।

धनु (Sagittarius) : समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। संबंध फूलों की भांति खिलेंगे एवं सौहार्द की खुशबू फैलाएंगे। क्या न करें- दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मकर (Capricorn) : नौकरी में अच्छा लाभ होगा। आमदनी के स्रोत खुलेंगे। व्यावसायिक यात्राएं होंगी। क्या न करें- नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहने की संभावना है। नौकरी तथा व्यापार में लाभ होने की संभावना है। क्या न करें-किसी तरह की जिद पालकर मन में न रखें।

मीन (Pisces) : आज शत्रु वर्ग कमजोर रहेगा। शांत मन से कार्य करें। इस समय अपनी वाणी पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। क्या न करें- किसी को अपशब्द न कहें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 01 दिसम्बर : वृष राशि वाले... पैसा, सच्चा प्यार, पुरस्कार और प्रशंसा सब कुछ प्राप्त होगा आपको

आर्थिक राशिफल 25 नवंबर से 01 दिसम्बर : सिंह राशि वाले... नौकरी पेशा के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है लेकिन व्यापारी कोई नया निवेश न करें

Posted By: Chandramohan Mishra