ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 3 जुलाई 2019 बुधवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल आपको अधिक मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि यह मेहनत आपको आगे जाकर बड़ा प्रमोशन या फायदा दिला सकती है। किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। इससे आपको परेशानी नहीं होगी।

Born Today : Tigmanshu Dhulia, Film Director

मेष (Aries) : आज के दिन आपकी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा। इसलिए निराश न हों। क्या न करें- व्यापार को लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें।

वृष (Taurus) : आज के दिन आपकी घर के सदस्यों के साथ अनबन हो सकती है। विवाद करने से बचें। घर में शांति बनी रहेगी। क्या न करें- जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। धैर्य और इत्मिनान से काम करें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन आपकी आय व व्यय दोनों ही समान रूप से बने रह सकते हैं। निवेश के लिए समय अधिक अनुकूल है। क्या न करें- दूसरों के वस्त्र का आज प्रयोग बिल्कुल भी न करें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आपका मित्र आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। आपके समक्ष जो खर्चे सामने आएंगे, उन्हें आप खुद ही रोकने में सफल रहेंगे। क्या न करें- आज किसी भी तरह का निवेश न करें।

सिंह (Leo) : परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। बहुत ज्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। क्या न करें- अपनों पर भी आज भरोसा ना करें।

कन्या (Virgo) : आज के दिन परिवार और कार्यक्षेत्र में समझौतापूर्ण व्यवहार और संघर्ष टालें। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। क्या न करें- वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें।

तुला (Libra) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस काफी हद तक बढ़ा रहेगा। कुछ सफल व्यवसायिक यात्राएं भी आपको करनी होंगी। क्या न करें- दूसरों के इस्तेमाल किए वस्त्रों को ना पहनें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज के दिन परिवार के बीच आपसी प्रेम बढ़ेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ समय व्यतीत करने के मौके भी आपको मिलेंगे। क्या न करें- अपने खान-पान को असंतुलित न होने दें।

बेजन दारूवाला राशिफल 30 जून से 06 जुलाई : अपने खर्चों के बारे में थोड़ा सोचना होगा, ले सकते हैं कुछ इंपॉर्टेंट डिसीजन
आर्थिक राशिफल 30 जून से 06 जुलाई : नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी लाभकारी हैं, लेकिन निवेश करने से पहले ध्यान से सोचें

धनु (Sagittarius) : आज के दिन आपको बड़ा प्रमोशन या फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनर और सहकर्मियों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। क्या न करें- किसी से भी वाद-विवाद न करें।

मकर (Capricorn) : आज आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। समाज में खूब मान और सम्मान भी मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। क्या न करें- लोगों के साथ खराब बर्ताव न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- मन को अनियंत्रित न होने दें।

मीन (Pisces) : आज कुछ लाभ के योग हैं आपके साथ । यदि ग्लैमर या मीडिया जगत से जुड़े हैं तो आपको सम्मान जरूर मिल सकता है। क्या न करें- आर्थिक मामलों में जोखिम ना उठाएं।

Posted By: Chandramohan Mishra