ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 3 मई 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल बेहतर सफलता हेतु परिश्रम करना होगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। नवीन कार्य-योजनाओं में सफल होंगे। पिता का सहयोग मिलेगा। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। यह समय परिवार से बनाकर चलने का है। बाजार में पहचान व धाक बढ़ेगी। छात्रों को मेहनत करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे।

Born Today : Pooja Chopra, Actress

मेष (Aries) : आज आर्थिक स्थिति में गिरावट रहेगी। कान में आपको परेशानी हो सकती है। क्या न करें- आज आपका गुस्सैल स्वभाव मधुर वातावरण को भंग न कर दे, इसका जरूर ध्यान रखें।

वृष (Taurus) : आज आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। किसी को उधार न दें। क्या न करें- आज अपने साथी पर किसी प्रकार की जोर-जबर्दस्ती न करें, नुकसान संभव है।

मिथुन (Gemini) : आज सामाजिक कार्यों में उपलब्धियां प्राप्त होंगी। भाषा का प्रयोग बड़ी सावधानी से करें। क्या न करें- व्यापार करने वाले उधार न करें। प्रेम संबंधों में जल्दबाजी न दिखाएं।

कर्क (Cancer) : आज मित्रों से संबंध मधुर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा न करें। क्या न करें- आज जिम्मेदारी से भागे नहीं।

सिंह (Leo) : आज नौकरी में तरक्की के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में जैसे तैसे काम चलता रहेगा। क्या न करें- आज गवाही न दें और धोखाधड़ी न करें, अन्यथा काफी परेशानी हो सकती है।

कन्या (Virgo) : आज आमदनी में वृद्धि होने के संकेत हैं। रक्तचाप के रोगी सावधान रहें। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

बेजन दारूवाला राशिफल 28 अप्रैल से 04 मई- मंगल, शुक्र और चंद्रमा मिलकर आपको धन, ताकत और सुख-सुविधाएं देने जा रहे हैं
आर्थिक राशिफल 28 अप्रैल से 04 मई- नौकरी में सहयोगी दिक्कत पैदा करेंगे, लेकिन व्यापार और शेयर बाजार में लाभ होगा

तुला (Libra) : आज संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। क्या न करें- आप प्रोफेशनल कारणों के प्रभाव में किसी प्रकार का निजी निर्णय न लें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज संतान का सर्दी से बचाव करें। सरकार से जुड़े मामलों में प्रगति होगी। क्या न करें- आज अपने काम को लेकर किसी तरह की जिद मन में नहीं रखें।

धनु (Sagittarius) : आज आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरी वाले लोगों के लिए बेहतर दिन है। क्या न करें- किसी और के मामले में आज दखलअंदाजी करने से बचें। बिना मांगे किसी को राय न दें।

मकर (Capricorn) : आज घर गृहस्थी का भरपूर आनंद मिलेगा। जोखिम भरे कार्यों को करने से भी लाभ प्राप्त होगा। क्या न करें- आज किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।

कुंभ (Aquarius) : आज बेवजह किसी से न उलझें अन्यथा परिणाम नकारात्मक ही रहेंगे। क्या न करें- अहंभाव की वजह से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है, इसलिए अहं न पालें।

मीन (Pisces) : आज नौकरी वाले जातकों को थोड़ा संयम बरतने की जरूरत है। व्यवसाय में लाभ की संभावना है। क्या न करें- आज अपने कार्य को दूसरों पर न डालें। अन्यथा कार्य अधूरा रह सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra