ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 30 नवंबर 2018 दिन शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।

कैसा रहेगा ये साल - आर्थिक नुकसान होने की संभावना रहेगी। इस वर्ष व्यापार-धंधे में नुकसान हो सकता है। नौकरी में उच्च पद पर काम करने वाले लोगों को पथभ्रष्ट किया जा सकता है अथवा निचले पायदान पर उतारे जाने की संभावना रहेगी। नौकरी धंधे में अच्छा फल मिलेगा। मेहनत तथा परिश्रम से सफलता मिलेगी।

Born Today : Mukul Dev, Film actor

मेष (Aries) : आज संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से भी लाभ सामान्य रहेगा। क्या न करें- आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है।

वृष (Taurus) : उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। क्या न करें- सावधानीपूर्वक व्यापार करें, अन्यथा विश्वासघात के शिकार हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देंगे। क्या न करें- अपने आक्रामक स्वभाव को नियंत्रण में रखते हुए धैर्य से कार्य करें।

कर्क (Cancer) : यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। भागदौड़ में सावधानी रखें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। क्या न करें- आवश्यकता से अधिक खर्च के कारण आप चिंतित रहेंगे।

सिंह (Leo) : कारोबार में आप नई योजनाओं का क्रियान्वन करेंगे, ये सभी योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। क्या न करें- इस दौरान किसी नए संबंध की शुरुआत नहीं करें।

कन्या (Virgo) : आज बहुप्रतीक्षित मनोकामना की पूर्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। क्या न करें- किसी प्रकार का नया साहस करने या लंबी अवधि का निवेश करने से बचें।

तुला (Libra) : आर्थिक मुद्दों को लेकर की गई यात्रा सफल होगी। बिजनेस टूर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बाहर जाना पड़े तो अवश्य जाएं। क्या न करें- घर और काम पर दबाव आपको गुस्सैल और बेचैन बनाएगा।

वृश्चिक (Scorpio) : कार्यों के प्रति सचेत रहें। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। क्या न करें- यात्रा में अपने सामान के प्रति सचेत रहें, चोरी या खोने की आशंका है।

धनु (Sagittarius) : आज आपके लिए अच्छा फल देने वाला रहेगा। निवेश करना अच्छा रहेगा। यह निवेश आगे चलकर आपको बड़ा फायदा देगा। क्या न करें- आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी संभव है।

मकर (Capricorn) : आज कारोबार में आप नई-नई योजनाओं का क्रियान्वन करेंगे, ये योजनाएं लाभदायक सिद्ध होंगी। क्या न करें- वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे, लेकिन नौकरी में लापरवाही न बरतें।

कुंभ (Aquarius) : आपको कहीं से अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। कोई रुका हुआ पैसा या खोई वस्तु आपको वापस मिल सकती है। क्या न करें- नौकरी धंधे में अप्रत्याशित समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।

मीन (Pisces) : आज घर-परिवार में खुशी का माहौल होगा। अधूरे रह गए कार्य पूर्ण होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का योग बना हुआ है। क्या न करें- पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 25 नवंबर से 01 दिसम्बर : वृष राशि वाले... पैसा, सच्चा प्यार, पुरस्कार और प्रशंसा सब कुछ प्राप्त होगा आपको

आर्थिक राशिफल 25 नवंबर से 01 दिसम्बर : सिंह राशि वाले... नौकरी पेशा के लिए यह सप्ताह अति उत्तम है लेकिन व्यापारी कोई नया निवेश न करें

Posted By: Chandramohan Mishra