ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 7 जनवरी 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल काम में आने वाली रुकावटें खत्म हो जाएंगी। आलस्य और थकान जरूर होगी, लेकिन अपना काम समय पर कर लें। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएं बनेंगी। सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। रुका धन मिलेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

Born Today : Bipasha Basu, Film actress

मेष (Aries) : किसी बड़ी समस्या का समाधान आपको मिल सकता है। आज बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। क्या न करें - दाम्पत्य जीवन में कुछ विवाद होने के योग हैं। तकरार से दूर ही रहें।

वृष (Taurus) : आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत रहेगी। जिसकी वजह से आप नया कार्य करने की क्षमता जुटा पाएंगे। क्या न करें- आज फालतू विवादों में उलझनों से बचें वरना परेशानी होगी।

मिथुन (Gemini) : आपके द्वारा अपने प्रिय पात्र को खुश करने हेतु महंगी भेंट-सौगात की खरीदारी करने की संभावना है। क्या न करें- ऊर्जा की कमी से जूझ रहे हैं, तो अत्यधिक काम न करें।

कर्क (Cancer) : जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा। दोस्तों के साथ आपकी खूब पटेगी। क्या न करें- आप नकारात्मक विचारों को अपने आस-पास न भटकने दें। सावधान रहें वरना आपका ही नुकसान होगा।

सिंह (Leo) : व्यवसाय में आप अच्छी प्रगति करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। क्या न करें- दूसरों की निजी जानकारियों को सार्वजनिक करने से बचें। यह अच्छी बात नहीं है।

कन्या (Virgo) : आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल होंगे। क्या न करें- अपने तेज-तर्रार रवैये पर थोड़ी लगाम लगाएं। क्रोध में आकर कुछ कहने से आपकी बात सही नहीं हो जाती।

तुला (Libra) : व्यवसाय या नौकरी कर रहे जातकों का मन अनेक तरह की दुविधाओं में अटका रहेगा। क्या न करें- कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना बन रही है। सतर्क रहें और विरोधियों को परास्त करने के बारे में सोचें।

वृश्चिक (Scorpio) : गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय होंगे। आपको किसी दोस्त की मदद भी करनी पड़ सकती है। क्या न करें- नौकरी या व्यवसाय में समस्याएं रह सकती हैं। कार्यस्थल के माहौल को गंभीरता से लें।

धनु (Sagittarius) : आज आप व्यावसायिक मोर्चे पर एकाग्रता के साथ शुरुआत करेंगे। क्या न करें- गाड़ी चलाते समय सावधान रहें व गति को नियंत्रित रखें। लापरवाही से वाहन चलाने वालों से उचित दूरी बनाकर रखें।

मकर (Capricorn) : बहुत से मामलों में दिन अच्छा रहेगा। आप जो भी काम करेंंगे उसमें आपको तारीफ मिल सकती है। क्या न करें- बेवजह अपने पार्टनर पर शक करके संबंधों को खराब न करें।

कुंभ (Aquarius) : आज आप आत्मिक सुख और शांति महसूस करेंंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके मिल सकते हैं। क्या न करें- रिश्तों में अगर तनाव चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें।

मीन (Pisces) : आज अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है। कामकाज का विस्तार करने लिए अच्छा दिन है। क्या न करें- नए तरीके से काम करने की कोशिश न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जनवरी : कुंभ राशि वालों को... भाग्यशाली अवसर और अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे, लेकिन पैसा हाथों से फिसल जाएगा

Posted By: Chandramohan Mishra