ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 1 मार्च 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायक रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में संतोष का अनुभव करेंगे। आप अपनी तर्कशक्ति से अपने प्रोजेक्ट्स पूरे कर सकेंगे। इस साल नए काम की शुरुआत का भी योग है।

Born Today : Mary Kom, Indian Boxer

मेष (Aries) : मित्रों से मुलाकात आनंदप्रद होगी और उनसे लाभ भी हो सकता है। पत्नी एवं पुत्र की ओर से लाभ होगा। क्या न करें- आप अहं भाव के कारण अपने संबंधों को टूटने से बचाएं।

वृष (Taurus) : गृहस्थ जीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। क्या न करें- आज किसी प्रकार का अहम निर्णय लेना टालें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini) : आज पिता और बड़ों से लाभ होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रवास हो सकता है। क्या न करें- आज नवीन कार्यों का चुनाव करने जा रहे हैं, तो सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क (Cancer) : आज नौकरी के क्षेत्र में अचानक से परिवर्तन के योग हैं। आप लोगों को कन्विंस करने में सफल होंगे। क्या न करें- आज आप किसी भी प्रकार का दु:साहस न करें।

सिंह (Leo) : आज सारे कार्य कर पाएंगे, परिणामस्वरूप आपमें ऊर्जा एवं उत्साह छलकेगा। लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। क्या न करें- आज किसी मित्र से कोई विवाद न करें।

कन्या (Virgo) : आज प्रोफेशनल मोर्चे पर उल्लेखनीय प्रगति कर सकेंगे। अपने सहयोगी की मदद से प्रगति के रास्ते खोल सकते हैं। क्या न करें- आज जोखिम भरे कार्यों में हाथ न डालें।

तुला (Libra) : आज पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-शांति से सप्ताह व्यतीत होगा। उनका सहयोग मिलेगा। क्या न करें- किसी नए काम की शुरुआत बिना विश्लेषण के न करें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी। निर्धारित कार्यों में कम सफलता मिलेगी। क्या न करें- आज आप नासमझी भरे निर्णय लेना टालें।

धनु (Sagittarius) : आज आर्थिक लाभ और भाग्य वृद्धि की संभावनाएं हैं। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज उन सभी कामों से दूर रहें जिससे आपकी प्रतिष्ठा खंडित हो।

मकर (Capricorn) : आज सामाजिक दृष्टि से आपकी प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का अवसर प्राप्त होगा। क्या न करें- आज किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें।

कुंभ (Aquarius) : घर में भाई-बहनों के साथ मिलकर कोई नया कार्य करेंगे। आज आप दिन-भर खुश रहेंगे। क्या न करें- बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित न हों।

मीन (Pisces) : नौकरी एवं व्यापार में लाभ व आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में उच्च पदाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। क्या न करें- किसी कार्य को लेकर मन में पहले से नकारात्मक विचार न लाएं।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 24 फरवरी से 02 मार्च : वृश्चिक राशि वाले... भाग्य आपके साथ है, यानि आप जो चाहेंगे, उसे प्राप्त कर सकेंगेआर्थिक राशिफल 24 फरवरी से 02 मार्च : सिंह राशि वाले... नौकरी और शेयर बाजार के लिए शानदार है यह हफ्ता, लेकिन व्यापार में कुछ नया ट्राई न करें

Posted By: Chandramohan Mishra