ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 11 जनवरी 2019 शुक्रवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस वर्ष प्रेम प्रसंग और दांपत्य जीवन के लिए अनुकूल समय रहेगा। व्यवसायिक उन्नति के लिए काफी अच्छा समय बना हुआ है। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मी सहयोग देंगे। आपके कार्य की सराहना होगी एवं पदोन्नति के योग हैं। आपकी ज्ञान पिपासा बनेगी। परिवार में आनंदपूर्ण माहौल बना रहेगा।

Born Today : Rahul Dravid, Cricket Player

मेष (Aries) : आज घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। क्या न करें- आज प्रेम सम्बन्धो में गैरों की बातों पर ध्यान न दें।

वृष (Taurus) : आज निर्धन व्यकितयों के प्रति दया के भाव उत्पन्न होंगे। घनिष्ठ मित्रों से वार्तालाप होगा। क्या न करें- इस समय प्रॉपर्टी बेचने का ख्याल भी अपने दिमाग में ना रखें।

मिथुन (Gemini) : आज रोजाना की आवश्यकताओं की पूर्ति होगी। किसी महिला के सहयोग से कोई कार्य पूर्ण होगा। क्या न करें- अपने स्वास्थ्य को लेकर बेपरवाह ना बनें।

कर्क (Cancer) : आज आपका स्वास्थ्य आपका साथ देगा। व्यापार के नए अवसर प्राप्त होंगे। क्या न करें- आज सरकारी नौकरी वालो को यह समय थोड़ा परेशानी में डाल सकती है, इसलिए लापरवाही न बरतें।

सिंह (Leo) : आज मित्रों के प्रति मन उदासीन रहेगा। व्यावसायिक हानि होने की संभावना है। क्या न करें- आज सीने के दर्द से आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है, अत: अतिआत्मविश्वास में न रहें।

कन्या (Virgo) : आज व्यवसाय में धीमे-धीमे प्रगति होगी। वैवाहिक जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति रहेगी। क्यान करें- आज शादीशुदा जिंदगी में तनाव होगा, इसलिए विवाद से बचें।

तुला (Libra) : आज ससुराल पक्ष में किसी उत्सव के कारण आपको आनंद की प्राप्ति हो सकती है। क्या न करें- आज स्त्रियों से ज्यादा मेल जोल न बढ़ाएं अन्यथा बदनामी झेलनी पड़ सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) : आज नौकरी व पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। क्या न करें- आज व्यर्थ का खर्च बढ़ जाएगा अत: विवेक न खोएं।

धनु (Sagittarius) : आज खाने-पीने की चीजों में सफाई रखे। नौकरी वाले सहयोगियों से झगड़े में न पड़ें। क्या न करें- आज अपना संयम बनाए रखें और व्यर्थ के झगड़ों में न पड़ें।

मकर (Capricorn) : आज जीवन के प्रति सकारात्मक विचार बनायें रखे। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे लेकिन फिजूलखर्ची अधिक होगी। क्या न करें- आज झूठे आडम्बर को अपनी शानो-शौकत न बनायें।

कुंभ (Aquarius) : आज जातक अति आत्मविश्वास में आकर कार्य करेगा। आपको धीरे-धीरे आमदनी के आसार दिख रहे हैं। क्या न करें- आज शत्रुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है।

मीन (Pisces) : आज नौकरी पेशे वालों को थोड़ी सी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्या न करें- आज पार्टनरशिप के कार्य में तनाव हो सकता है, इसलिए आपसी बहस से बचें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 6 से 12 जनवरी : कुंभ राशि वालों को... भाग्यशाली अवसर और अप्रत्याशित लाभ मिलेंगे, लेकिन पैसा हाथों से फिसल जाएगा

आर्थिक राशिफल 6 से 12 जनवरी : कर्क राशि वाले... रुके हुए काम बनेंगे, लेकिन पीठ पीछे बात करने वालों से सावधान रहें

Posted By: Chandramohan Mishra