ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 13 दिसंबर 2018 दिन गुरुवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल।

कैसा रहेगा ये साल - इस साल कोई भी डील करने से पहले उसके भले-बुरे के बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। जल्दबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरू करने से पहले अच्छी तरहï जांच-पड़ताल कर लें।

Born Today : Manohar Parrikar, Chief Minister, Goa

मेष (Aries) : आज आप सामान की खरीदारी में व्यस्त होंगे। धन खर्च बढ़ेगा। मुनाफा पाने के लिए अभी कुछ और मेहनत लग सकती है। क्या न करें- आज आपमें दिखावे का भाव रह सकता है, इससे बचें।

वृष (Taurus) : आज कारोबार अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट मिल सकेंगे। आप अपने लाभ को बढ़ाने में अच्छी भागदौड़ करेंगे। क्या न करें- आज दूसरों की बातों पर पूर्ण विश्वास न करें।

मिथुन (Gemini) : आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहेंगे। आप स्वयं में ही उलझे रहेंगे। क्या न करें- आज छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंता मग्न न रहें।

कर्क (Cancer) : आज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे और नई योजनाओं को लेकर उत्साहित रह सकते हैं। क्या न करें- आज वरिष्ठों से संबंध मधुर होंगे परंतु सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकती है।

सिंह (Leo) : आज परिवार की ओर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक चिंतामग्न न रहें। क्या न करें- आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।

कन्या (Virgo) : आज परिवार में घर के बड़े-बुजुर्गों का साथ मिल सकता है। घर पर संपत्ति से संबंधित कुछ आवश्यक कागजातों को लेकर परेशान हो सकते हैं। क्या न करें- वाद-विवाद में न पड़ें।

तुला (Libra) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। क्या न करें- आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है। आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- संबंधों में मधुरता लाने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे।

धनु (Sagittarius) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। क्या न करें- आपकी मेहनत कम नहीं होगी लेकिन भटकाव और भ्रम के चलते सफलता पाने में मुश्किल होगी।

मकर (Capricorn) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आपका मन व्यग्र होगा।

कुंभ (Aquarius) : कामकाज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

मीन (Pisces) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा, जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। क्या न करें- आप अपने काम को नियमित रूप से करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 दिसम्बर : मकर राशि वाले... आप जिस काम में हाथ लगाएंगे सफलता जरूर मिलेगी
आर्थिक राशिफल 9 से 15 दिसम्बर : मीन राशि वाले... नौकरी, बिजनेस और शेयर बाजार सभी जगह आपको मिलेगा फायदा

Posted By: Chandramohan Mishra