ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 13 नवंबर 2018 दिन मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं सफल।


कैसा रहेगा ये साल : इस साल आप व्यवसाय में अपनी मेहनत व भाग्य के जोर से कमाई कर सकेंगे। कारोबारी लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपके शत्रु नुकसान पहुंचाते हुए आपसे आगे निकलने की चेष्टा करेंगे, पर आखिरकार विजयश्री की माला आपके गले में रहेगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।

Born Today : Juhi Chawla, Film actress

मेष (Aries) : आज नौकरी में बदलाव के लिए यह समय शुभ है। कुछ आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। पारिवारिक रिश्ते बनाए रखें। क्या न करें- आज अपने महत्वपूर्ण विचार दूसरों से शेयर न करें।

वृष (Taurus) : आज कार्यक्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के योग हैं। उच्च सहकर्मियों की प्रशंसा से बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता निश्चित है। क्या न करें- बिना मामले को भलीभांति समझे बिना परिणाम पर न जाएं।

मिथुन (Gemini) : आज पारिवारिक मामलों में समरसता बनाए रखें। जुएं और अन्य बुरी आदतों से दूर रहें। क्या न करें- अपना ज्यादातर समय कलात्मक योजनाओं में लगाएं। जल्दबाजी में फैसला न लें।

कर्क (Cancer) : आज परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। आत्म-विश्वास, इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम की बदौलत आप सफलता को प्राप्त करेंगे। क्या न करें- विवादों से दूर रहें।

सिंह (Leo) : आज घर में बच्चे आपकी खुशियों का कारण बनेंगे। नौकरों से जरा सावधान रहें। क्या न करें- आज अहंकार और जिद्दीपन को दूर करें और शांति के साथ बुद्धि से कार्य करें।

कन्या (Virgo) : आज कार्यक्षेत्र में सराहना एवं प्रसिद्धि मिलेगी। व्यापारियों को अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। क्या न करें- स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए विशेष ध्यान दें।

तुला (Libra) : रिश्तेदारों की ओर से आपको कोई खुशखबरी प्राप्त होगी। सवेरे योग करने से फायदा होगा। क्या न करें- आज लोगों पर विश्वास से ज्यादा खुद पर यकीन करें और अपने दिल की सुनें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार के साथ खुशी के पल बिताएंगे। बच्चे पढ़ाई में बेहतर करेंगे। घर में किसी नए सदस्य के आगमन की संभावना है। क्या न करें- मन की शांति के लिए चिंताओं को अपने पास न भटकने दें।

धनु (Sagittarius) : आज आपकी नेतृत्व क्षमता उभर कर सामने आएगी। कठिन परिश्रम आपको सफलता दिलाएगा। साहस बाधाओं को दूर करने में आपकी मदद करेगा क्या न करें- पैतृक कार्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिखाएं।

मकर (Capricorn) : आज किस्मत को और भी चमकाने के लिए अपने जीवनसाथी से सलाह मशविरा लें। सफलता आपका माथा चूमेगी। क्या न करें- आज पर्याप्त आराम करने की कोशिश करें।

कुंभ (Aquarius) : आज बिजनेस से संबंधित विदेश यात्रा को टालें। स्वास्थ्य को लेकर खर्चा बढ़ सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। क्या न करें- बच्चों को लेकर समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

मीन (Pisces) : कार्य की अधिकता से लव लाइफ थोड़ी प्रभावित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपार सफलता प्रदान कराएगा। क्या न करें- किसी वाद-विवाद के कारण धन अधिक खर्च होने की संभावना है।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : कर्क राशि वाले... सफलता का ताज आपके सिर पर जरूर सजेगासाप्ताहिक आर्थिक राशिफल 11 से 17 नवंबर : मकर राशि वालों को... नौकरी में मिलेंगे नए अवसर और व्यापार में होगा लाभ

Posted By: Chandramohan Mishra