ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 15 अप्रैल 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - इस साल किसी बात को लेकर परिवार में टकराव हो सकता है। निजी स्तर पर आप सफल रहेंगे। जीवन में स्थिरता लाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे और प्रोफेशनल क्षेत्र में भविष्य सुनिश्चित करने के लिए प्रयास शुरू करेंगे।

Born Today : Mandira Bedi, Actress

मेष (Aries) : आज गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे किए जाएंगे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थिति को पाएंगे। क्या न करें- आज पैसे का निवेश न करें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

वृष (Taurus) : आज आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें। क्या न करें- आंखें बंद करके किसी पर विश्वास न करें। बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें।

मिथुन (Gemini) : आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ और धन हानि की संभावना बन रही है। क्या न करें- आज मन को अनियंत्रित न होने दें। अपने खर्चों पर भी नियंत्रण करें।

कर्क (Cancer) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता का सहयोग मिलेगा इसलिए निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें। अपनी वाणी से दूसरों का दिल न दुखाएं।

सिंह (Leo) : आज का दिन प्रेम प्रसंग के लिए अनुकूल है। बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। क्या न करें- आज बात का बतंगड़ न बनाएं। परिवार के लिए आप कुछ भी करने को तैयार रहेंगे।

कन्या (Virgo) : आज अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। व्यापार में आपको लाभ होगा, लेकिन कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। क्या न करें- आज किसी से वाद-विवाद न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल- खुशियों के साथ आपको मिलेगी व्यक्तिगत पहचान, लेकिन खर्च बढ़ेंगे
आर्थिक राशिफल 14 से 20 अप्रैल - नौकरी, व्यापार और शेयर बाजार में होगा फायदा या नुकसान, जानिए सबकुछ

तुला (Libra) : आज समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। क्या न करें- नए वाहन को लेकर सावधानी बरतें।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कठोर न करें। अपने क्रोध पर काबू रखें।

धनु (Sagittarius) : आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। क्या न करें- खान-पान को असंयमित न होने दें।

मकर (Capricorn) : आज विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें। मित्रों के साथ अच्छे से पेश आएं।

कुंभ (Aquarius) : आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज न करें।

मीन (Pisces) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, धन की आमद बनी रहेगी, वहीं खर्च भी बढ़ सकते हैं। विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। क्या न करें- आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

Posted By: Chandramohan Mishra