ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 19 जनवरी 2019 शनिवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - ये साल किसी भी डील को करने से पहले उसके भले-बुरे के बारें में अच्छी तरह जांच पड़ताल कर लें। जल्दीबाजी में की गई डील से आपको नुकसान हो सकता है। नई जगह जॉब पाने या नया व्यापार शुरु करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। एक साथ बहुत से काम हाथ में लेने से परेशानी हो सकती है। आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। आय के नए स्त्रोत मिल सकते हैं। मेहनत करते रहें, फल अवश्य मिलेगा।

Born Today : Soumitra Chatterjee, Film Actor

मेष (Aries) : आप कार्य में अपनी पसंदीदा चीजों की तरफ ध्यान देंगे और अपने क्षेत्र में निपुण बनेंगे। कई अपने पसंदीदा विषय में महारत हासिल करने का निर्णय लेंगे। क्या न करें - आज किसी करीबी से धोखा मिल सकता है अतः आँख बंद करके किसी विश्वास ना करें। उत्तेजना और क्रोध में कोई भी निर्णय ना लें।

वृष (Taurus) : आज आपके कार्यक्षेत्र के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में बदलाव या नौकरी की पदोन्नति की संभावना है। क्या न करें - आज आप इस समय भूलकर भी शेयर बाजार में ऐसे काम में पैसा ना लगाएं जहाँ कम में ज्यादा का लालच हो।

मिथुन (Gemini) : आपका अपने प्रति विश्वास आपको लगातार विजय दिलायेगा। आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। क्या न करें - आज आमदनी की गति कुछ हद तक धीमी रह सकती है। आप अपनी कुशाग्र बुद्धि के कारण काम से जुडे मामलों में निर्णय लेंगे।

कर्क (Cancer) : आज काम विलम्ब से पूरे होंगें। कुछ प्रतिस्पर्धी अडचनें पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर नियंत्रण पा लेंगे। क्या न करें - किसी आवश्यक काम की पूर्ति के लिए किसी से आर्थिक सहायता भी लेनी पड़ सकती है। आर्थिक संकटों का सामना करते रह सकते हैं।

सिंह (Leo) : आज इस समय आप बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे। व्यापार में अच्छी सफलता मिलेगी लेकिन अन्य और अधिक मेहनत करने की जरूरत रहेगी। क्या न करें - इस समय यदि आप अपनी जमीन आदि बेचना चाहते हैं तो कुछ समय प्रतीक्षा करें अन्यथा आप घाटे का सौदा इस समय कर सकते हैं।

कन्या (Virgo) : आज कार्यक्षेत्र के लिए आज दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग कुछ विशेष करने के मूड में रहेंगे, लेकिन नौकरी पेशा अपनी उपलब्धियों से कुछ संतुष्ट रह सकते हैं। क्या न करें - आज आप अपने घर के बड़े बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएँ अथवा दो-चार लोगों से मार्गदर्शन लें।

तुला (Libra) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें कुछ परेशान कर सकती हैं। क्या न करें - आज आप इस अधिक चंचल रह सकते हैं आपका मन व्यग्र होगा। जल्दबाजी से किसी नतीजों पर न जाएं तो बेहतर होगा।

वृश्चिक (Scorpio) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। बाहरी खान पान से परहेज करें। क्या न करें - आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं परिवार में किसी सदस्य की बेरुखी भरे व्यवहार के कारण दुख का अनुभव हो सकता है

धनु (Sagittarius) : आज आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। घरेलू जीवन में व्यस्तता रहेगी। क्या न करें - इस आपस में बातों को लेकर कई तरह से मुद्दे खड़े हो सकते हैं। इस कारण आप बातचीत से कतरा सकते हैं। संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

मकर (Capricorn) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिलेजुले परिणाम भी देख सकते हैं.आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें - आपकी मेहनत कम नहीं होगी लेकिन भटकाव और भ्रम के चलते आप सही प्रकार से अपने लिए स्थान पाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

कुंभ (Aquarius) : काम-काज के दौरान कुछ नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। कुछ बाहरी रूप से आपको काम के नए मौके मिल सकते हैं। क्या न करें - आज समय पर काम समाप्त न हो सके इससे बचने के लिए आपको अपने काम को नियमित रूप से करते हुए आगे बढ़ना होगा। दूसरों पर काम न छोडे़ खुद उसे पूरा करें।

मीन (Pisces) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। व्यापार में अचानक से किसी दूसरे का दखल भी बढ़ सकता है। क्या न करें - आपको अपने काम को नियमित रूप से करे एवं दूसरों पर काम न छोडे़ खुद उसे पूरा करें, लाभ मिलेगा।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 जनवरी : मीन राशि वाले... इस हफ्ते आप खूब पैसे खर्च करेंगे और मौज-मस्ती में लिप्त रहेंगेआर्थिक राशिफल 13 से 19 जनवरी : सिंह राशि वाले... नौकरी में चिंताग्रस्त रहेंगे लेकिन शेयर बाजार से होगा लाभ, व्यापार चलेगा मध्यम

Posted By: Chandramohan Mishra