ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 19 मार्च 2019 मंगलवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं शानदार और सफल।


कैसा रहेगा ये साल - यह वर्ष उत्तम रहेगा। आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे।

Born Today : Tanushree Dutta, Actress

मेष (Aries) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। क्या न करें- आज कोई बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

वृष (Taurus) : आज आप व्यस्त रह सकते हैं। अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते आप दूसरों को आहत कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहने वाले हैं। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें।

कर्क (Cancer) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन आप अपने संघर्ष द्वारा उन स्थितियों पर विजय पा सकने में कामयाब भी होंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं।

सिंह (Leo) : आज कार्यक्षेत्र में संघर्ष अधिक रहने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो अपने विरोधियों से सामना होगा। क्या न करें- आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है। हताश न हों।

कन्या (Virgo) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धर्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

तुला (Libra) : आज परिवार में किसी नई खबर के चलते चहल-पहल बढ़ सकती है। बातों को लेकर विरोधाभास और चिंता अधिक देखी जा सकती है। क्या न करें- आज आप कुछ लोगों के कारण परेशान हो सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज समय आपके साहस में वृद्धि रहने वाली है आप मेहनत से भागेंगे नहीं। आपके प्रयास लगातार बने रहते दिखाई देंगे। क्या न करें- संबंधों में मधुरता लाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने होंगे।

धनु (Sagittarius) : इस समय आर्थिक क्षेत्र में मिले-जुले परिणाम देख सकते हैं। आज खर्चों में तेजी रहेगी। कमाई के साथ साथ व्यय भी समान रूप से बना रहता दिखाई देगा। क्या न करें- भटकाव के चलते स्थान पाने में निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

मकर (Capricorn) : आज बच्चों को लेकर आप अधिक चिंतित रह सकते हैं। उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य से संबंधित बातें परेशान कर सकती हैं। क्या न करें- आपका मन व्यग्र होगा। जल्दबाजी से किसी नतीजे पर न जाएं।

कुंभ (Aquarius) : काम-काज के दौरान नए मौके मिलेंगे। आपकी मेहनत का अच्छा रिजल्ट भी आपको मिलता दिखाई देगा। क्या न करें- अपने काम को नियमित रूप से करते हुए आगे बढऩा होगा। दूसरों पर काम न छोड़ें, खुद उसे पूरा करें।

मीन (Pisces) : कारोबार में आपको नए लोगों का साथ मिलेगा जिसका असर नई योजनाओं पर भी पड़ सकता है। व्यापार में अचानक किसी दूसरे का दखल बढ़ सकता है। क्या न करें- क्रोध न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च : कुंभ राशि वाले... वक्त आ गया है खूब कमाने का, इस हफ्ते काम और मौज-मस्ती दोनों करेंगेआर्थिक राशिफल 17 से 23 मार्च : मेष राशि वाले... नौकरी, व्यापार और शेयर बाजार में कमाल करेंगे, जश्न मनाने का वक्त है

Posted By: Chandramohan Mishra