ज्‍योतिषाचार्य 'श्रीपति त्रिपाठी' ने 21 जनवरी 2019 सोमवार के लिए सभी राशियों का विस्‍तृत राशिफल बताया है। रोज पढ़ें अपना राशिफल और अपने दिन को बनाएं खुशहाल और सफल।


कैसा रहेगा ये साल- इस साल नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार में बड़े लाभ की संभावना है। अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। कार्यस्थल में लोगों को आपको समझने में कठिनाई होगी।

Born Today : Sushant Singh Rajput, Film actor

मेष (Aries) : आज छोटी यात्राओं के योग भी बने हुए हैं, खर्च में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में दिक्कत होगी। एक-दूसरे के साथ मतभेद बढ़ेंगे। क्या न करें- आज बड़े फैसले लेने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें।

वृष (Taurus) : आज आप व्यस्त अधिक रह सकते हैं, अपने काम में पूरा ध्यान लगा रहने वाला है। इस समय आपकी मेहनत भी बढ़ती दिखाई देती है। क्या न करें- आज कटाक्ष के चलते दूसरों को आहत कर सकते हैं।

मिथुन (Gemini) : आज कुछ नए काम का विचार कर सकते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का सोचेंगे। क्या न करें- आज सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। वे आपकी मदद कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) : आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में प्रतिस्पर्धा के मौके बनेंगे, लेकिन स्थितियों पर विजय पा सकने में सफल होंगे। क्या न करें- आज अधिक वाद-विवाद में उलझें नहीं और शांति के साथ बातचीत करें।

सिंह (Leo) : आज काम के क्षेत्र में संघर्ष अधिक रहïने वाला है। यदि किसी नए स्थान पर हैं तो अपने विरोधियों से सामना होगा। क्या न करें- आज मानसिक चिंता अधिक बढ़ सकती है।

कन्या (Virgo) : आज छात्रों को मिले-जुले फलों की प्राप्ति होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों को अंजाम दे सकते हैं। क्या न करें- आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है।

तुला (Libra) : आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। धैर्य के साथ काम करते रहें। क्या न करें- आज बचत योजनाओं पर सलाह-मशविरा करने के बाद निवेश कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज अपने अच्छे कर्मों के कारण कामों में सफल रहेंगे। सफल व्यावसायिक यात्राएं भी होंगी। क्या न करें- प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के आगमन से आप व्यथित रह सकते हैं, इससे बचें।

धनु (Sagittarius) : आज कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी लॉटरी या बीमा के माध्यम से भी धनार्जन होने के योग हैं। धन संचय करने में भी आप सफल रहेंगे। क्या न करें- सरकारी अधिकारियों के कोप का भागी बनना पड़ सकता है।

मकर (Capricorn) : आज आप कोई बड़ा फायदा दिलाने वाली डील कर सकते हैं। भूमि भवन आदि खरीदने के योग बन रहे हैं। क्या न करें- आज आर्थिक तंगी के कारण आप परेशान रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius) : आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम फल देने वाला रहेगा। यदि आप किसी सकारात्मक कार्य में भाग लेना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। क्या न करें- आज प्रेम-प्रसंग में किसी तरह का बड़ा व्यवधान हो सकता है।

मीन (Pisces) : आज कोई नजदीकी या प्रिय व्यक्ति मानसिक शांति बनाए रखने में मददगार होगा। प्रेम-प्रसंगों के लिए दिन ठीक रहने वाला है। क्या न करें- आज कहीं पैसा फंसने का भी योग बन रहा है। कोई भी जोखिम भरा कार्य न करें।

बेजन दारूवाला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 जनवरी: मेष राशि वाले... इस हफ्ते आप सही मौकों का चुनाव करेंगे, साथ ही प्रसिद्धि और प्रशंसा दोनों पाएंगेआर्थिक राशिफल 20 से 26 जनवरी : मिथुन राशि वालों के लिए... नौकरी अच्छी, व्यापार मध्यम लेकिन शेयर बाजार में हो सकता है नुकसान

Posted By: Chandramohan Mishra